Satyavan Samachar

24 घण्टे में 04 गैंगस्टरों के विरुद्ध सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही

आजमगढ़ पुलिस द्वारा 24 घण्टे में 04 गैंगेस्टरों के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 14(1) उ.प्र. गैंगेस्टर एक्ट के तहत अवैध रूप से अर्जित कुल करीब 04 लाख रूपयें की सम्पत्ति का जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी है, जिसमें थाना बिलरियागंज से क्रय की गयी भूमि (कीमत लगभग 02,80,800/- रूपये), थाना रौनापार (02 गैंगेस्टरों) से 02 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 57,700/- रूपये) तथा थाना देवगांव से एक होण्डा मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 60,000/- रूपयें) की सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी है। जिनका विवरण निम्नवत है-

➡ थाना बिलरियागंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 302/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त प्रदीप यादव पुत्र रामबदन यादव निवासी शहबुद्दीनपुर थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर वर्ष 2006 से शराब अपमिश्रित करना, हत्या का प्रयास व अन्य अपराधों में संलिप्त है। अभियुक्त के विरूद्ध कुल 43 मुकदमें दर्ज है। अभियुक्त द्वारा अपराध कारित कर अवैध रूप से अर्जित धनराशि से 0.036 हे0 भूमि क्रय किया गया । जिसका मूल्य 02 लाख 80 हजार 800 रूपये निर्धारित किया गया है।
➡ उपरोक्त 0.036 हे0 भूमि का मूल्य 2,80,800/- रुपये को अन्तर्गत धारा 14(1) उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत दिनांक 16.12.2023 को जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ विशाल भारद्वाज के द्वारा कुर्की का आदेश प्राप्त कर दिनांक 07.01.2024 को उक्त सम्पति को थाना प्रभारी बिलरियागंज बसन्त लाल मय हमराह पुलिस बल द्वारा नियमानुसार जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी है।

➡ थाना देवगांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 219/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त 1. अभियुक्त शाह आलम पुत्र सदरे आलम उर्फ सदलू, निवासी बंजारेपुर, थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर द्वारा अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर गोवध जैसे अपराधों में संलिप्त है। अभियुक्त द्वारा अपराध कारित कर अवैध रूप से अर्जित धनराशि से मोटरसाइकिल होण्डा UP62 CH 49 क्रय किया गया । जिसका मूल्य 60,000/- रूपये निर्धारित किया गया है।
➡ उपरोक्त मोटरसाइकिल का मूल्य 60,000/- रुपये को अन्तर्गत धारा 14(1) उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत दिनांक 16.12.2023 को जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ श्री विशाल भारद्वाज के द्वारा जब्तीकरण का आदेश प्राप्त कर दिनांक 08.01.2024 को उक्त सम्पति को थाना प्रभारी रौनापार राजीव कुमार मिश्र मय पुलिस बल द्वारा नियमानुसार जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी हैं।

➡ थाना रौनापार पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 357/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त 1. अनिल यादव पुत्र स्व0 जीवधन यादव व 2. अखिलेश यादव पुत्र स्व0 जीवधन यादव निवासी गण कुढ़ही थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर हत्या व अन्य अपराधों में संलिप्त है। अभियुक्तों द्वारा अपराध कारित कर अवैध रूप से अर्जित धनराशि से क्रमशः 01 मोटरसाईकल सुपर स्पलेन्डर संख्या UP50 BU 3219 व 01 मोटरसाइकिल सुपर स्पलेन्डर UP50 AB 1463 क्रय किया गया । जिसका मूल्य क्रमशः 43,200/- रूपये व 14,500/- रूपये निर्धारित किया गया है।
➡ उपरोक्त दोनो मोटरसाइकिल का मूल्य 57,700/- रुपये को अन्तर्गत धारा 14(1) उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत दिनांक 16.12.2023 को जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ श्री विशाल भारद्वाज के द्वारा जब्तीकरण का आदेश प्राप्त कर दिनांक 08.01.2024 को उक्त सम्पति को थाना प्रभारी रौनापार संजय कुमार पाल मय पुलिस बल द्वारा नियमानुसार जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी हैं।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

लड़की को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार !

थाना जहानागंजः लड़की को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार पूर्व का विवरण- अवगत कराना है कि दिनांक 11/09/24 को वादिनी मुकदमा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ने थाना जहानागंज पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 10.09.24 को समय करीब 6.30 बजे सुबह अभियुक्त अभिषेक चौधरी पुत्र सरयू चौधरी बेगूसराय बिहार द्वारा वादिनी की लड़की उम्र

Read More »

आजमगढ़ के नए जिलाधिकारी होंगे नवनीत चहल ,आजमगढ़ सहित 13 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने 13 आईएएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। कई जिलो के डीएम बदले गए हैं। सीपी सिंह लखनऊ के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नियुक्ति विभाग ने पारदर्शिता के तमाम दावों के बावजूद मीडिया को तबादला सूची नहीं जारी की। इससे तमाम

Read More »

मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली के निचे दबने से 14वर्षीया बालिका की मौत !

खानजहापुर/दीदारगंज आजमगढ़।फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहापुर बनतरिया गांव निवासिनी खुशी यादव 14वर्ष पुत्री मनोज यादव शनिवार सुबह जौनपुर जनपद के शाहगंज सेंट थामस इंटर कालेज गई हुई थी। खुशी क्लास 8बी की छात्रा थी स्कूल से पढ़कर साईकिल से घर वापस आ रही थी कि शाहगंज दादर बाईपास रोड पर सामने से मिट्टी से लदी

Read More »

सुभाष पालेकर कृषि /प्राकृतिक खेती का ब्लाक फूलपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

दीदारगंज आजमगढ़ ब्लाक परिसर फूलपुर में शुक्रवार के दिन में दोपहर के समय प्राकृतिक खेती को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया  कार्यक्रम के दौरान देशी खाद के सम्बंधित तमाम जानकारियां दी गई वहीं दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसहन कला गांव निवासी महेंद्र सिंह ने विगत कई वर्षों से कृषि जगत में अपना एक

Read More »