Satyavan Samachar

चलती हुई कार से उठने लगा धुंआ, पुलिस ने बोनट खोलकर देखा तो रह गई सन्न,हैरान करने वाली निकली चीज

कानपुर।उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सचेंडी पुलिस ने दिल्ली रजिस्ट्रेशन की फर्जी नंबर प्लेट लगी इकोस्पोर्ट कार से दो युवक और दो युवतियों को हिरासत में लेकर तीन बैग और बोनट में छुपा कर ले जाए जा रहा लगभग 15 पैकेट गांजा बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए युवक-युवतियों से पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह दिल्ली रजिस्ट्रेशन नंबर की फर्जी नंबर प्लेट लगी डीएल 2 सी एटी 0668 इकोस्पोर्ट गाड़ी से चार लोग कानपुर-इटावा हाईवे पर जा रहे थे।अचानक गाड़ी के बोनट के अंदर से धुआं निकलने लगा। धुआं देखकर गाड़ी में सवार लोगों ने गाड़ी भौती में सेंट्रल बैंक के पीछे एक हॉट मिक्स प्लांट पर जाकर खड़ी कर दी और वहां पर मौजूद लोगों से गाड़ी पर पानी डालने के लिए कहा।

पाइप से गाड़ी पर पानी डाला और आग बुझाने के लिए युवकों से गाड़ी का बोनट खोलने को कहा,लेकिन गाड़ी में सवार लोग बोनट खोलने में आनाकानी करने लगे। मामला संदिग्ध लगने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने जब गाड़ी का बोनट खुलवा कर देखा तो बोनट के नीचे गांजे के 15 से 20 पैकेट चिपका कर रखे गए थे। मौके से पुलिस ने तीन बैग भी बरामद किए हैं। जिनको कब्जे में लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »