Satyavan Samachar

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका !

सब ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर..

जलालपुर अम्बेडकर नगर। जयमाल सजाने गये युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पाया गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना सम्मनपुर थाना क्षेत्र के किछौछा मार्ग आसमान पट्टी गांव का है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिसारा गांव निवासी विशाल सैनी 22 वर्ष जो जयमाल सजाने का कार्य करता था । गुरुवार की रात बाइक से बरियावन के पास स्थित इंडियन मैरिज हॉल में एक शादी समारोह में जयमाल सजाने के लिए गया था। शुक्रवार की सुबह आसमान पट्टी गांव के पास सड़क के किनारे धान के खेत में पाया गया जिससे सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात 11:00 बजे गांव में हो रहे रामलीला को देखने के लिए आया था उसके बाद पुनः वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चला गया बाद वहा से कब घर के लिए निकला जिसकी जानकारी नहीं है। युवक की बाइक भी क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क के किनारे पाई गई जबकि उसका शव सड़क से कुछ दूरी पर पाया गया। पिता राकेश कुमार ने हत्या की आशंका जताई है । इस प्रकरण में सम्मनपुर थाना अध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामला प्रथम दृश्टया दुर्घटना का प्रतीत होता है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »