Satyavan Samachar

सही इलाज में हुई देरी से चली गई मासूम अश्वनी की जान

सर्पदंश के रोगी का एक एक पल वेशकीमती – सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी

उसरहार । थाना उसराहार के ग्राम उघेनी/विजयी निवासी रामजीवन के 11 वर्षीय पुत्र अश्वनी की देर रात्रि सर्पदंश से दर्दनाक मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक अश्वनी घर में अपने परिवार के साथ सोया हुआ था तब रात्रि में ही सर्प बिस्तर पर चढ़ गया और उसने मासूम अश्वनी को गर्दन और हाथ में डस लिया। जिसके बाद हालत खराब होने पर घरवाले उसे जनपद के किसी प्राइवेट अस्पताल में ले आए और इसके बाद किसी के कहने पर उदी के किसी निजी अस्पताल में भी ले गए लेकिन अश्वनी को वहां के चिकित्सकों द्वारा वापस कर देने के बाद परिजन वापस उसराहार ले आए और इलाके के किसी मामन मंदिर पर झाड़ फूंक कराते रहे। लेकिन मासूम अश्वनी को बचाया नही जा सका। लक्षणों के आधार पर अश्वनी को करैत सर्प का दंश ही हुआ था। इस दुखद घटना के बाद से जनपद के सर्प विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी ने जनपद इटावा की समस्त जनता से निवेदन किया है कि, चूंकि इस समय सर्पों के शीतकालीन अवस्था (हाइबरनेशन) में जाने का समय भी चल रहा है अतः सर्प अपने जीवन की रक्षा के लिए गर्म और सुरक्षित स्थान ढूंढ रहे है अतः इस समय भी आप सभी थोड़ा अधिक सावधान रहें और किसी भी अंधेरे कमरे या किसी घास फूस वाली जगह पर जाने से बचें अन्यथा आपको सर्पदंश हो सकता है। लेकिन दुर्भाग्य से यदि किसी को कोबरा या करैत का दंश हो भी जाए तो कृपया घबराए नहीं बल्कि 1 या डेढ़ घंटे के अंदर ही जिला अस्पताल (मोतीझील) में इमरजेंसी वार्ड के कमरा नंबर 3 में लाकर चिकित्सक की देखरेख में इलाज कराएं। जिला अस्पताल में सर्पदंश का इलाज निशुल्क उपलब्ध है। और यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु सर्पदंश से हो भी जाए तो कृपया उसका पंचनामा भरवाए, पोस्टमार्टम करवाए उसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय से संपर्क करें तत्पश्चात नियमानुसार राज्य आपदा के तहत 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राज्य सरकार के द्वारा पीड़ित परिवार को दी जाती है। लेकिन कृपया किसी भी अंधविश्वास में आकर सर्पदंश के रोगी का झाड़ फूंक कराने में समय भूलकर भी बर्बाद न करें क्यों कि, विषधारी सर्प कोबरा या करैत के दंश का एक मात्र इलाज एंटीवेनम ही है। जो कि जिला अस्पताल इटावा और उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई की इमरजेंसी में भी निशुल्क उपलब्ध है।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »