Satyavan Samachar

दिन बीता ,समय बीता लेकिन गति नहीं पकड़ पा रही गोविंद साहब मेले की तैयारियां, कच्छप गति से चल रही तैयारियों से कैसे हो पाएगी चाकचौबंद व्यवस्था

सब ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर..

पूर्वांचल के ऐतिहासिक ख्यातिलब्ध महात्मा गोविंद साहब मेले का मुख्य पर्व गोविंद दशमी है 22 दिसंबर को, 21 दिसंबर से होगी श्रद्धालुओं की भारी दुकान भारी जुटान,माह भर से भी कम समय में कैसे बगैर साफ सफाई एवं मुकम्मल व्यवस्था के लगा पाएंगे मेले में सभी प्रतिष्ठान
मंदिर के रंग रोगन का कार्य तो हुआ शुरू लेकिन मठ एवं जिला पंचायत क्षेत्र में स्थाई/अस्थाई हैंड पंपों को लगाने एवं मरम्मत तथा री बोरिंग का कार्य अभी तक पूरी तरह नहीं हो पाया मुकम्मल, शौचालयों के निर्माण एवं मरम्मत का कार्य भी पड़ा है अधूरा
*माह भर तक चलने वाले गोविंद साहब मेले में दुर्गा मंदिर से लेकर पन्नालाल तिराहे तक 77 मीटर तक जिला पंचायत की ओर से आरसीसी सड़क का निर्माण कराए जाने हेतु पहले से धंसी सड़क की खुदाई करने एवं बगल स्थित सड़क की मरम्मत करने का कार्य कर दिया गया है शुरू
जिला पंचायत क्षेत्र में पढ़ने वाले रैन बसेरे, यात्री विश्रामालय एवं उसी क्षेत्र के शौचालय के पास बड़ी संख्या में उपलें सुखाने का किया जा रहा कार्य, अभी तक उपलों को हटा कर नहीं शुरू कराया जा सका सफाई का कार्य
मेला क्षेत्र में जर्जर विद्युत तारों को एवं 500 के वी का विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाए जाने की मांग भी नहीं हो पाई अभी तक पूरी, मेला क्षेत्र में लगी हाई मास्ट लाईटें भी हो चुकी हैं खराब जिन्हें बदलवाने की अभी तक नहीं उठाई गई जहमत
लोक निर्माण विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराए जाने का कार्य भी नहीं हो पाया शुरू, जिसके कारण भी लोगों को उठानी पड़ेगी कठिनाइयां, अमडी मोड़ एवं अमोला मोड़, कटका से गोविंद साहब, तिघरा से गोविंद साहब, भगवान पुर मंझरिया से गोविंद साहब जाने वाले मार्गो की पटरियों की साफ सफाई एवं सड़क की मरम्मत का भी कार्य अभी तक नहीं हो पाया शुरू, प्रशासन एवं जिला पंचायत की ओर से अभी तक नहीं की जा सकी कोई तैयारी बैठक, तैयारियों की समीक्षा के लिए 29 नवंबर को अपराह्न 4:00 बजे गोविंद साहब निरीक्षण भवन में बैठक होना है प्रस्तावित जिसमें तैयारी की जाएगी समीक्षा
माह भर तक चलने वाले महात्मा गोविंद साहब मेले के लिए मेले की सबसे पुरानी लाला पन्ना लाल सुभाष चन्द्र की खजले की दूकान समेत अन्य दुकानें एवं थिएटर के लगने का काम हो गया शुरू लेकिन तैयारी नहीं हो पाई अभी तक मुकम्मल
*मेला समिति अध्यक्ष भोमेंद्र सिंह पप्पू, मेला प्रबंधक आशु सिंह ने शीघ्र ही सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं मुकम्मल कराए जाने की शासन व प्रशासन से की है मांग !

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »