Satyavan Samachar

निर्मित हो चुके प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास में प्रवेश करवाएंगे ग्राम सचिव!

सब ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर..

जलालपुर अम्बेडकर नगर। सभी गरीबों को आवास मुहैया करवाने की प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत नवनिर्मित ग्रामीण क्षेत्र के आवासों में स्वामियों के गृह प्रवेश हेतु योजना तैयार कर उन्हें हस्तांतरित करने हेतु इस मिशन से जुड़े सभी विकासखंड स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों की समीक्षा बैठक जलालपुर विकासखंड के सभागार में आयोजित की गई। इस समीक्षा बैठक में सभी निर्धारित मानकों के अनुसार निर्मित मकानों की जांच कर उनकी प्रथम, द्वितीय व तृतीय किश्तों को संबंधित खातों में स्थानांतरित करने पर चर्चा की गयी। इसके अतिरिक्त आवंटित आवासों की पूर्णता व वैधता के विषय पर भी परिचर्चा करते हुए इस प्रक्रिया में आने वाली चुनौतियों को उपस्थित अधिकारियों से साझा किया गया। इस समीक्षा बैठक में आगामी 20 नवंबर से 26 नवंबर तक आवास सप्ताह मनाने की घोषणा की गई जिसके अंतर्गत ग्राम सचिव को प्रतिदिन कम से कम 5 नवनिर्मित आवासों में उनके गृह स्वामियों का गृह प्रवेश कराने, निर्माणाधीन आवासों की प्रथम, द्वितीय ,तृतीय किस्त जारी करने में तेजी लाने का लक्ष्य तय करते हुए निर्धारित समय के अंदर कार्य को पूर्ण करते हुए संबंधित गृह स्वामियों को आवास हस्तांतरित करने की अपेक्षा की गई। वित्तीय वर्ष 2022-23 का डाटा शेयर करते हुए बताया गया कि कल 428 आवेदित आवासों के सापेक्ष 365 आवासों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है जबकि वित्तीय वर्ष 2023 -24 में कुल 92 आवासों के आवेदन अभी तक प्राप्त हुए हैं जिनमें से 16 आवासों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस समीक्षा बैठक में बीडीओ पवन प्रजापति, एसीसीएच पवन पांडेय, शिवाकांत मिश्रा, अजय मौर्य, अशोक यादव, अंकेश, अमरजीत, अंगद यादव, बृजेश समेत समस्त सचिव उपस्थित!

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »