Satyavan Samachar

औरैया पुलिस द्वारा पैसे के लेनदेन को लेकर हुई हत्या की घटना का 18 घण्टों के अन्दर सफल अनावरण कर हत्या करने वाले 02 अभियुक्तों को मय आलाकत्ल 02 चाकुओं के साथ किया गया गिरफ्तार।

कोतवाली औरैया जनपद औऱैया:

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारु निगम के पर्यवेक्षण में एस0ओ0जी/सर्विलांस टीम औरैया व थाना कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 05.11.2023 को वादी बबलू कुमार पुत्र राजाराम कुँवर निवासी ग्राम सिकारपुर थाना सिकटा जनपद पश्चिम चम्पारन बिहार ने थाना कोतवाली औरैया पर लिखित तहरीर दी कि मेरा पुत्र सूरज दिनांक 11.11.2023 को अपने घर से रूपया एवं सामान लेने जनपद औरैया अपने साथी 1.अनिल पुत्र कमलेश कुमार निवासी वृति टोला चरगाह थाना सिरसिया जनपद पश्चिमी चम्पारन (बिहार) उम्र करीब 21 वर्ष 2.दीपक राम पुत्र रविन्द्र राम निवासी सिमरीनमन वरई टोला थाना नवलपुर जनपद पश्चिमी चम्पारन (बिहार) उम्र करीब 20 वर्ष के पास आय़ा था । दिनांक 02.11.2023 को वापस घर आने को बोला तो मैने मना कर दिया था । थोडी देर बाद मैने फोन लगाया तो मेरे पुत्र सूरज ने मुझे बताया कि में सोने जा रहा हूँ । उसके बाद फोन बन्द हो गया ।मै फोन लगाता रहा लेकिन फोन नही लगा उसके साथी अनिल ने बताया कि मैने खानपुर चौराहा से समय करीब 23:58 बजे टैम्पो मे बैठा दिया है। दिनांक 03.11.2023 को सुबह 4:00 बजे मैने फिर फोन लगाया तो फोन बन्द जा रहा था । इस संबंध में थाना कोतवाली औरैया पर युवक की गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश जारी की गयी।
इस सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदया औरैया श्रीमती चारु निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री महेन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण व थाना प्रभारी कोतवाली औरैया श्री पंकज मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये ।
इसी क्रम में एस0ओ0जी0/सर्विलांस औरैया व थाना कोतवाली औरैया पुलिस की गठित संयुक्त टीम द्वारा युवक की तलाश हेतु इलेक्ट्रॉनिक व मैनुअल साक्ष्यों के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर अभियुक्तगण की तलाश जारी की गयी । अभियुक्त 1.अनिल पुत्र कमलेश कुमार निवासी वृति टोला चरगाह थाना सिरसिया जनपद पश्चिमी चम्पारन (बिहार) उम्र करीब 21 वर्ष 2.दीपक राम पुत्र रविन्द्र राम निवासी सिमरीनमन वरई टोला थाना नवलपुर जनपद पश्चिमी चम्पारन (बिहार) उम्र करीब 20 वर्ष को सैनिक कॉलोनी स्थित किराये के मकान से पूछताछ हेतु पुलिस हिरासत में लिया गया । अनिल द्वारा बताया गया कि सूरज ने एक महीने पहले मुझे प्रोडक्ट खरीदने के लिए 20 हजार रूपया दिया था वही रूपया सूरज मुझसे बार-बार मांग रहा था रूपया वापस न देना पडे इसलिए मैने अपने साथी दीपक के साथ मिलकर सूरज की हत्या कर दी है । अभियुक्त उपरोक्त को ग्राम साहूद मोड लोहिया पुल के पास जालौन से पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05.11.2023 को समय करीब 23:50 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशानदेही पर गुमशुदा सूरज पुत्र ववलू कुमार निवासी ग्राम सिकारपुर थाना सिकटा जनपद पश्चिम चम्पारन (बिहार) के शव को कोतवाली जालौन जनपद जालौन अन्तर्गत लक्ष्मी अहिरवार एवं राजीव निरंजन के खेतो के मध्य वनी नाली से बरामद किया गया। जिसके संबंध में थाना कोतवाली औरैया पर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 960/23 धारा 364/302/201/34 भादवि0 पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त अनिल द्वारा बताया गया कि हम लोग गैलवे कॉस्मेटिक कम्पनी जनपद औरैया में नेटवर्क मार्केटिंग का काम करते है जिसमें हम पैसे लेकर मार्केटिंग के लिये कॉस्मेटिक प्रोडक्ट देते है। सूरज ने एक महीने पहले मुझे प्रोडक्ट खरीदने के लिए 20 हजार रूपया दिया था वही रूपया सूरज मुझसे बार-बार मांग रहा था रूपया वापस न देना पडे इसलिए मैने अपने साथी दीपक के साथ मिलकर दिनांक 02.11.23 को रात्रि में समय करीब 11:58 बजे उरई रेलवे स्टेशन से ट्रेन मे बैठाने की बात कहकर औरैया से मोटर साइकिल से तीनो लोग उरई रेलवे स्टेशन जनपद जालौन के लिये निकले जहाँ ग्राम मडारी व ग्राम पहाडपुर के मध्य खाली खेतों में हमने सूरज का मुँह दबाकर बारी-बारी से चाकुओं से उसका गला रेतकर सिर धड से अलग कर हत्या कर दी और शव को नाली में ही छोड दिया था और चाकू वही आस पास छिपा दिये थे । अभियुक्तगणों से मृतक के सिर के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि हत्या करने के बाद मृतक की पहचान छुपाने के लिये सिर को वापस जाते समय लोहिया पुल साहुद मोड के पास नदी में फेक दिया था । जिसकी तलाश गोताखोरों के माध्यम से कराने का प्रयास किया गया किन्तु नदी का बहाव तेज होने के कारण मृतक के सिर का पता नहीं चल सका है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-
1.अनिल पुत्र कमलेश कुमार निवासी वृति टोला चरगाह थाना सिरसिया जनपद पश्चिमी चम्पारन (बिहार) उम्र करीब 21 वर्ष
2.दीपक राम पुत्र रविन्द्र राम निवासी सिमरीनमन वरई टोला थाना नवलपुर जनपद पश्चिमी चम्पारन (बिहार) उम्र करीब 20 वर्ष
बरामदगी-
1.घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त 02 अदद चाकू
2. मृतक का 01 मोबाइल (वीवो) व एक बैग
गिरफ्तार करने वाली टीम एस0ओ0जी औरैया- गिरफ्तार करने वाली टीम कोतवाली औरैया-
1.उ0नि0 प्रवीन कुमार प्रभारी एस0ओ0जी/सर्विलांस सेल
2..हे0कां0 दीपक कुमार) 1. श्री पंकज मिश्रा (प्रभारी कोतवाली औरैया)
3.हे0कां0 अंकित कुमार 2. उ0नि0 हेमंत कुमार
3. हे0कां0 सतेन्द्र कुमार
4.कां0 गोविन्द सिंह 4.कां0 अंकित चौधरी
5.कां0 धर्मेन्द्र कुमार 5.कां0 धीरेन्द्र
6. कां0 सुबोध 6. कां0 ममता
7.कां0 सुभाष कुमार
8.कां0 विजय कांत
9. नवीन कुमार 10.कां0 ललित पटेल 11.ओमजी पाण्डेय 12. दुष्यन्त

नोट- 1.अभियुक्तगण के विरुद्ध गैंगेस्टर/NSA के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।
2. दिनांक 24.10.2023 को थाना कोतवाली औऱैया क्षेत्रान्तर्गत सिर कटा शव बरामद होने की घटना के संबंध में भी घटनास्थल का बी0टी0एस0 व अन्य साक्ष्य संकलन कर गिरफ्तार अभियुक्तगण की संलिप्तता के संबंध में भी गहनता से जांच की जा रही है।
3. अपर पुलिस अधीक्षक औरैया के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर व अन्य टीम गठित की गयी है,जिसके द्वारा गैलवे कम्पनी की जांच की जायेगी!

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »