Satyavan Samachar

आजमगढ़ गम्भीरपुर थाना गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अवैध गांजा के साथ  हुआ गिरफ्तार !

आजमगढ़ दिनांक 04.11.2023 को उ.नि. विजय नारायण पाण्डेय मय हमराह को सूचना मिली कि एक व्यक्ति फैजुल्लाहपुर मोड़ पर अम्बेडकर मूर्ती के पास एक एच.एफ. डीलक्स काले रंग की मो.सा. लिए खड़ा है मो.सा. में आगे पीछे नंबर प्लेट पर नम्बर नही लिखा है। नंबर प्लेटो पर पुलिस लिखा हुआ है उसकी मो.सा. की डिग्गी में नाजायज गांजा है जो किसी का इन्तेजार कर रहा है | इस सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को पकड लिया गया । अभियुक्त ने अपना नाम रिंकू यादव अपने पिता का नाम रामचन्द्र यादव उर्फ रामचन्दर ग्राम बेलवारपार थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 22 वर्ष बताया और बताया कि मेरी मो.सा. की डिग्गी में नाजायज गांजा है जिसका कुल वजन 2 Kg 350 gm है। अभियुक्त को समय करीब 21.40 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
रिंकू यादव पुत्र रामचन्द्र उर्फ रामचन्दर यादव निवासी बेलवारपार थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष
बरामदगी-
2 किलो 350 ग्राम नाजायज गाँजा, 01 मोटर सायकिल एचएफ डीलक्स, 01 मोबाइल, 170 रूपया नगद
पंजीकृत अभियोग-

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
उ.नि. विजय नरायण पाण्डेय थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
उ.नि. राजबहादुर यादव थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का0 अतुल कुमार शुक्ला थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का0 विजय यादव थाना गम्भीरपुर आजमगढ़

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »