Satyavan Samachar

सड़क के किनारे, होटल, ढाबों, पेट्रोल पम्प व अन्य स्थानों पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्यवाही

सड़क के किनारे बड़े तथा छोटे वाहन खड़े करने से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए 5 दिवसीय अभियान

होटल, ढाबा, पेट्रोलपम्प संचालकों को प्रतिष्ठान के सामने रोड़ पर वाहन खड़ा न कराने हेतु दिए गए निर्देश

 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा मुख्य सड़कों व हाईवे के किनारे वाहनों के बेतरतीब पार्किंग करने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से 5 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है।
जिसमें जनपद के समस्त थानाक्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में जनपद के समस्त थानाक्षेत्रों के 73 स्थानों पर कुल 449 वाहनों को चेक किया गया तथा अवैध रुप से सड़क के किनारे खडे कुल 64 वाहनों का अधिकतम धनराशि से चालान किया गया।
जिसमें थाना गम्भीरपुर से 18, मुबारकपुर से 16, निजामाबाद से 12, देवगांव से 07, कन्धरापुर से 04, जहानागंज से 02, बरदह से 02 तथा थाना फूलपुर से 01 वाहन का चालान किया गया है।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सपा जिलाध्यक्ष को घेरा, मनगढ़ंत वीडियो बताकर किया पलटवार।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सपा जिलाध्यक्ष को घेरा, मनगढ़ंत वीडियो बताकर किया पलटवार औरैया। गैंगस्टर आरोपी हाफिज सत्तार की गिरफ्तारी पर चल रही सियासत में अब

Read More »

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »