Satyavan Samachar

पीस कमेटी की बैठक कोतवाली अजीतमल में

सुधीर सिंह औरैया:

अजीतमल औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक एसडीएम राकेश कुमार की अध्यक्षता में सकुशल संपन्न हुई । एसडीएम ने शान्ति समिति की मीटिंग में आए हुए सम्मानित सदस्यों की समस्याओं को सुना और व्यापारियों को हर संभव सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वही अजीतमल क्षेत्र में 5 प्रमुख जगह पर रावण दहन, रामलीला, मेला व दंगल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अजीतमल मेला ग्राउंड , दलेलनगर, अनंतराम, अटसु व हैदरपुर में रावण दहन, दंगल , रामलीला और मेले का आयोजन किया जाता है। व्यापारियों की प्रमुख समस्या रोडवेज बसों का अंदर ना आना प्रमुख समस्या रही। समस्याओं में साफ सफाई की समस्या ,बाबरपुर बाजार में संतोषी माता मंदिर पर लाइट की समस्या ,बंदरों की समस्या और अमावता कट पर सर्विस रोड एनएच हाईवे इसके अलावा ध्वनि प्रदूषण ट्रैक्टरों पर अवैध तरीके से बजाने वाले स्पीकरों की समस्या प्रमुख रही। इस पीस कमेटी की बैठक में कोतवाली प्रभारी ललित कुमार, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष दीपक अवस्थी, अनिल गुप्ता, पिंटू गुप्ता, राजीव जैन,श्याम जी पोरवाल,अनुज गुप्ता, रवि सोनी,अंकित पोरवाल, आशीष गुप्ता, मुनेंद्र, नसरुद्दीन ,दीपक वर्मा ,नरेंद्र बाबू ,कुलदीप प्रधान ,ब्रह्मानंद प्रधान ,छोटे प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »