Satyavan Samachar

Uttar Pradesh:के देवरिया में खूनी संघर्ष, 1 की हत्या का बदला दूसरे परिवार के 5 लोगों को काटकर लिया, बदला

उत्तर प्रदेश क्राइम ब्यूरो आशीष चौधरी:

Deoria :पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की धारदार हथियार से हत्या हुई थी. आज सुबह प्रेम का शव मिलने के बाद उसके परिजनों ने प्रकाश दुबे के घर पर पहुंच कर धावा बोल दिया और परिवार के पांच लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी. जमीनी विवाद में हुए इस हत्याकांड से पूरा इलाका दहल उठा. पांच लोगों की हत्या में धारदार हथियार को प्रयोग करने की भी बात सामने आई !
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा. मामले में अभी तक 6 लोगों की मौत की खबर है. जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं. फिलहाल, मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है.

बताया जा रहा है कि गोली मारकर और धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई है. गांव में तनाव को देखते हुए एसपी डॉ. संकल्प शर्मा ने बताया कि मौके पर पीएसी भेजी जा रही है!

पूरा मामला थाना रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव का है. जहां दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी. इसी के चलते आज सुबह उनके बीच खूनी झड़प हो गई. जिसमें 6 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल, गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस ने कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है.

इस वक्त फतेहपुर गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है. 6 मौतों से पुलिस-प्रशासन सकते में है. वारदात वाली जगह पर खुद डीएम, एसपी समेत कई आला अफसर पहुंच चुके हैं. पीएसी को भी लगाया जा रहा है.

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »