Satyavan Samachar

श्रीमद् भागवत गीता पर आधारित ज्ञानयज्ञ का हुआ शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के बाद राजयोगिनी ,योगशक्ति ब्रह्म कुमारी ने दृष्टांत किए शुरू

सुधीर सिंह ब्यूरो चीफ औरैया:

औरैया। स्थानीय कालीमाता मंदिर रोड स्थित श्री गोपाल वाटिका आश्रम में श्रीमद् भागवत गीता पर आधारित सात दिवसीय ज्ञानयज्ञ 1 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 7 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें राजयोगिनी, योग शक्ति ब्रह्मकुमारी गीता (दीदी) मध्य प्रदेश के द्वारा दृष्टांत दिए जाएंगे। इसी के तहत रविवार 1 अक्टूबर को कथा पंडाल श्री गोपाल वाटिका आश्रम से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गो एवं देवी देवताओं के मंदिरों पर घूमते हुए पूजा-अर्चना के साथ पुनः गोपाल वाटिका पहुंचकर संपन्न हो गई। इसके बाद ज्ञानयज्ञ में ब्रह्मा कुमारी ने कथा का शुभारंभ किया।
कथा दृष्टांतआचार्या राजयोगिनी, योगशक्ति ब्रह्मा कुमारी गीता (दीदी) शिवनी मध्य प्रदेश के द्वारा आधुनिक महाभारत काल में गौरव कौन? पांडव कौन? ज्ञानयज्ञ कथा सुनाते हुए शुभारंभ किया गया। जबकि 2 अक्टूबर सोमवार से महाभारत में युद्ध हिंसक या अहिंसक? 3 अक्टूबर मंगवार को गीता ज्ञानदाता कौन? विराट रूप का साक्षात्कार। 4 अक्टूबर बुधवार को महाविनाश से पूर्व स्वयं को शक्तिशाली कैसे बनाएं? 5 अक्टूबर गुरुवार को स्वर्णिम युग का आवाहन कैसे करें? शुक्रवार 6 अक्टूबर को समय की पुकार- आत्मा शुद्धिकरण है अनि़वार्य। इसके साथ ही शनिवार 7 अक्टूबर को अंतिम दिन ज्ञानयज्ञ द्वारा करें स्वयं एवं संसार का शुद्धिकरण, आदि पर दृष्टांत दिए जाएंगे। व्यवस्थापक बीके कृष्णा संचालिका प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय औरैया ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञानयज्ञ में दोपहर 2:00 से शाम 5:00 तक कथा प्रवचन एवं दृष्टांत कथा आचार्या (दीदी) द्वारा दिए जाएंगे। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत गीता पर आधारित ज्ञानयज्ञ श्रीमद् भागवत गीता की आध्यात्मिक रहस्य को समझकर अपने जीवन को खुशियों भरा बनाने के लिए आप सभी परिवार ईस्टमित्रों सहित ज्ञानयज्ञ का लाभ उठाते हुए अपने आप को कृतार्थ करें।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »