Satyavan Samachar

सक्षम संगठन ने मनाई अष्टावक्र जयंती

रिपोर्टर रजनीश कुमार

दिबियापुर,औरैया। होटल शांति पैलेस दिबियापुर में सक्षम संगठन ने अष्टावक्र जयंती मनाई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रान्त सचिव डॉ प्रशांत मिश्रा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मां आर के देवी महाविद्यालय प्रबंधक डॉ जय गोपाल पांडेय ने की। राष्ट्रीय सह महिला प्रमुख सुमन चतुर्वेदी व प्रान्त सह सचिव पंकज तिवारी ने ऋषि अष्टावक्र के जीवन के विषय मे बताया। जिलाध्यक्ष विकास त्रिपाठी ,जिला कोषाध्यक्ष यश प्रताप सिंह चौहान ने जिला इकाई का परिचय कराया।
महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सम्पूर्णा त्रिपाठी ,धीमहि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रितु चन्देरिया, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उमेश द्विवेदी, रश्मि मनोज ने बताया कि दिव्यांगों को ऋषि अष्टावक्र से प्रेरणा लेनी चाहिए कि दिव्यांग होते हुए भी ऋषि अष्टावक्र ने अपनी विद्वता से सम्पूर्ण विद्वत समाज को विद्वता का लोहा मनवा दिया था। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष धीरज शुक्ला,डॉ अनिल तिवारी, जिला सह सचिव विशाल दुबे ,महिला जिला उपाध्यक्ष सुमन शर्मा ने बताया कि सक्षम संगठन दिव्यांग हितार्थ कार्य कर रहा है और जनपद में अग्रणी संगठन है और आगे इस क्षेत्र में बहुत काम करना है। इस अवसर पर बृज नारायण अवस्थी, पवन द्विवेदी, गुड्डू दुबे, मनोज त्रिपाठी, प्रदीप तिवारी, विजय आदि रहे।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचते ही आक्रोशित हो उठे ग्रामीण !

पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचते ही आक्रोशित हो उठे ग्रामीण  जलालपुर, अम्बेडकर नगर। थाना कटका क्षेत्र के न्यौरी स्थित एक निजी क्लीनिक पर

Read More »

अखिलेश को ब्राह्मण समाज पर बोलने का हक नहीं, सपा काल में हुए हैं सबसे ज्यादा अत्याचार : ब्रजेश पाठक

अखिलेश को ब्राह्मण समाज पर बोलने का हक नहीं, सपा काल में हुए हैं सबसे ज्यादा अत्याचार : ब्रजेश पाठक ब्रजेश पाठक ने सपा के

Read More »