Satyavan Samachar

अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव देश की राजनीति की दिशा और दशा तय करेगा।

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के समर्थन में कोपागंज के बापू इंटर कालेज के मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव देश की राजनीति की दिशा और दशा तय करेगा। इसलिए, सभी लोग बूथ पर हर हालत में वोट करें। कहा कि भाजपा ने यहां मंत्रियों की फौज उतार दी है, ताकि चुनाव में गड़बड़ी की जा सके। जनता को इसका डटकर मुकाबला करना है, पीछे नहीं हटना है। भाजपा जनता से हारती है तो प्रशासन को आगे करती है। इसलिए वोट के अधिकार के लिए घोसी विधानसभा के उपचुनाव में डटकर मुकाबला करें। घोसी की जनता प्रशासन से नहीं डरती है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा ने 10 सालों में क्या किया। उन्होंने कहा कि घोसी का संदेश प्रदेश में नहीं, पूरे देश में जाएगा। भाजपा अपना स्वार्थ साध रही है। इससे जनता अब जाग चुकी है। यहां के लोग रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। बिजली केवल चुनाव के लिए आ रही है। गरीब को उनके हाल पर छोड़ दिया जा रहा है। इलाज नहीं, डाक्टर नहीं, गरीब को अपने हाल पर छोड़ दिया जा रहा है। एबुलेंस जो सपा के समय चली थी, उसे उसी हाल में छोड़ दिया गया है।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सपा जिलाध्यक्ष को घेरा, मनगढ़ंत वीडियो बताकर किया पलटवार।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सपा जिलाध्यक्ष को घेरा, मनगढ़ंत वीडियो बताकर किया पलटवार औरैया। गैंगस्टर आरोपी हाफिज सत्तार की गिरफ्तारी पर चल रही सियासत में अब

Read More »

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »