Satyavan Samachar

कोतवाली अजीतमल में थाना समाधान दिवस का आयोजन, डीएम एसपी ने सुनी शिकायतें।

अजीतमल औरैया। अजीतमल कोतवाली में आज थाना समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। थाना दिवस में कुल 7 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 2 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकतर शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित है। शिकायतकर्ता गोपाल दास पुत्र रामचरण निवासी चकसराय अनंतराम ने अपने ही गांव निवासी राम गणेश पुत्र कठोरी सिंह के खिलाफ शिकायती पत्र दिया कि उन्होंने खेत की मेड पर लगे तार को जबरन हटाकर नाली पर भी कब्जा कर लिया है। अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। शिकायतकर्ता शिवराम पुत्र बुधु निवासी सैदपुर ने अपने ही गांव निवासी इंदल पुत्र सुखलाल गाटा संख्या 265 चक मार्ग पर जबरन कब्जा करने की शिकायत की है। जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। इस मौके पर तहसीलदार अविनाश कुमार, खंड विकास अधिकारी अतुल यादव,कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह, समस्त कानूनगो,समस्त लेखपाल समस्त चौकी प्रभारी मय पुलिस फोर्स मौजूद रहे।

ब्यूरो रिर्पोट औरैया मोहम्मद शकील 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »