Satyavan Samachar

Muzaffarnagar: खेत में खींचकर युवती से किया दुष्कर्म, बुलाने पर दोबारा नहीं आई तो वीडियो कर दिया वायरल !

छपार के एक गांव में अनुसूचित जाति की युवती खेत में गोबर डालने जा रही थी। तभी दूसरे समुदाय के युवक ने उसे खींच लिया और गलत काम किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

छपार क्षेत्र के एक गांव में गोबर डालने जा रही अनुसूचित जाति की 24 वर्षीय युवती को दूसरे समुदाय के युवक ने ईख के खेत में खींचकर दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी। परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है।

क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले दोपहर में एक युवती खेत में गोबर डालने जा रही थी। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया और जबरन खींच कर ईख के खेत में ले गया। आरोप है कि वहां युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। युवती की वीडियो भी बना ली गई। युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी देने की बात कही तो आरोपी ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा। युवती डर गई और परिजनों को कुछ नहीं बताया।

उधर, आरोपी ने सोमवार देर शाम वीडियो वायरल कर दिया। बताया गया कि दोबारा बुलाने पर युवती नहीं आ रही थी। वीडियो वायरल होने की जानकारी युवती के परिजनों को मिली तो उन्होंने बेटी से पूछताछ की। तब युवती ने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन मंगलवार सुबह युवती को लेकर थाना छपार पहुंचे और तहरीर दे दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

होटल–स्पा की आड़ में बेखौफ गोरखधंधा नोटिस के बाद भी संचालन को लेकर पुलिस पर सवाल।

गीडा के सेक्टर 22 में होटल–स्पा की आड़ में बेखौफ गोरखधंधा नोटिस के बाद भी संचालन को लेकर पुलिस पर सवाल गीडा थाना क्षेत्र में

Read More »

सहजनवां तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओं का बढ़ता आतंक, प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम।

सहजनवां तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओं का बढ़ता आतंक, प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम तहसील क्षेत्र के बड़गहन,बरहुआ,बरवार सदर तहसील के जमुआड मे हो रहा

Read More »

प्रधान पर गंभीर आरोप: सार्वजनिक रास्ता खुदवाकर किया कब्जा, ट्रांसफार्मर भी उठा ले जाने का आरोप।

प्रधान पर गंभीर आरोप: सार्वजनिक रास्ता खुदवाकर किया कब्जा, ट्रांसफार्मर भी उठा ले जाने का आरोप गांव हरदी में भूमाफिया बताये गए प्रधान पर ग्रामीणों

Read More »

जमीन पर कब्जे का आरोप: सहजनवा में हल्का लेखपाल की रिपोर्ट पर भी उठे सवाल।

जमीन पर कब्जे का आरोप: सहजनवा में हल्का लेखपाल की रिपोर्ट पर भी उठे सवाल फांट के मुताबिक हिस्से की जमीन पर कब्जे का आरोप,

Read More »