Satyavan Samachar

रेखा गुप्ता को दिल्ली सीएम बनाए जाने पर व्यापारियों ने जताया हर्ष…

जलालपुर। अम्बेडकर नगर। रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री जाने पर गुरुवार काे व्यापारियों ने मिठाई बांटकर व आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। इससे पहले व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने मोहन जायसवाल,रेनू प्रजापति ,प्रिंस गुप्ता के साथ नगर स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजन अर्चन किया। कस्बे के डाकखाना माेड पर जिला उपाध्यक्ष देवेश मिश्र,व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सोनी,जिला महामंत्री आदित्य गोयल,जिला कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रहरि,जिला मंत्री शंभु गुप्ता सहित सैकड़ों व्यापारियों ने ढाेलबाजाें के साथ जीत का जश्न मनाया। आनंद जायसवाल ने दिल्ली की जनता को समर्थन और चुनाव में विजयी बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि सभी व्यापारियों, उद्यमियों और महिलाओं के लिए गर्व का विषय है ।भाजपा नगर महामंत्री विकाश निषाद ने बधाई देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय से महिलाएं और अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होंने इसे भाजपा की महिला सशक्तिकरण नीति का एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर सभासद अजीत निषाद,दीपचंद जायसवाल, आकाश अग्रहरि,सोनू गुप्ता,सर्वेश जायसवाल, आकाश गुप्ता,संतोष गुप्ता,आत्माराम गुप्ता,सतेंद्र अग्रहरि,मोहम्मद राशिद समेत मौजूद रहे। 

ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

सीतापुर में दीन दहाड़े पत्रकार की हत्या पर रोष, मुख्यमंत्री को संबोधित दिया ज्ञापन।

समाजिक एकजुटता कर पत्रकारों की सुरक्षा एवं क्षेत्रीय बिकास होना सम्भव है -: सतेन्द्र सेंगर राष्ट्रीय अध्यक्ष सूबे की सरकार में भ्रस्टाचार चरम है, समाजिक

Read More »

दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार!

थाना-गंभीरपुरः-दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार घटना का संक्षिप्त विवरणः- राजाराम स्मारक इण्टर कालेज केन्द्र व्यवस्थापिका/प्रधानाचार्या श्रीमती रीना मौर्या

Read More »

पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की निर्मम हत्या को लेकर पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त !

दीदारगंज-आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर के एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के युवा पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की रविवार को गोली मारकर निर्मम हत्या कर

Read More »

महिलाओं को एक खून करने की इजाजत दी जाए…महिला नेता ने राष्ट्रपति को लिखा..!!

महिलाओं को एक खून करने की इजाजत दी जाए..महिला नेता ने राष्ट्रपति को लिखा.! एनसीपी-एसपी की नेता रोहिणी खडसे ने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर ये

Read More »