Satyavan Samachar

ट्रैक्टर हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के औसानपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीदकर लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। मृतकों में पिता, पुत्र और भतीजा शामिल हैं।

औसानपुर गांव निवासी रामदुलार राम उर्फ भोनू (62) ने शुक्रवार को मोहनसराय से एक सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीदा था। नई खुशी को परिवार के साथ बांटने के लिए उन्होंने अपने पुत्र मन्नू राम (35) और भतीजे विनोद राम (45) के साथ अदलपुरा स्थित शीतला धाम में दर्शन-पूजन किया।

रात करीब 1:30 बजे जब तीनों लोग ट्रैक्टर से गांव लौट रहे थे, तभी हरहुआ चौराहे से पंचक्रोशी मार्ग होते हुए औसानपुर गांव के बाहर एक मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। तीनों उसी के नीचे दब गए और मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

रात होने के कारण हादसे की जानकारी तुरंत किसी को नहीं हो सकी। थोड़ी देर बाद एक युवक बाइक से वहां से गुजर रहा था, जिसने खेत के किनारे पलटे ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को देखा। उसने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को हटाकर तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

एक साथ परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट शेख़ फ़ैज़ूर रहमान 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »