Satyavan Samachar

संसद सदस्यों ने लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष, श्री बली राम भगत को श्रद्धांजलि दी !

नई दिल्ली; 7 अक्तूबर, 2024: लोक सभा अध्यक्ष, श्री ओम बिरला ने आज संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष, श्री बली राम भगत की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

संसद सदस्यों, पूर्व सदस्यों और लोक सभा सचिवालय और राज्य सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी श्री भगत को श्रद्धांजलि दी ।

संसदीय अनुभव और संसदीय पद्धतियों और प्रक्रियाओं की गहन जानकारी रखने वाले स्वतंत्रता सेनानी श्री भगत 5 जनवरी 1976 को पांचवीं लोक सभा के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए । वह अंतरिम संसद और पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, पांचवीं, सातवीं और आठवीं लोक सभा के सदस्य भी रहे । केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने वित्त, योजना, रक्षा, विदेश मामले, विदेश व्यापार और आपूर्ति, इस्पात और भारी इंजीनियरिंग जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला। वह फरवरी 1993 से चार महीने के लिए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल और 30 जून 1993 से 1 मई 1998 तक राजस्थान के राज्यपाल के रूप में कार्यरत रहे।

श्री बली राम भगत का 2 जनवरी 2011 को नई दिल्ली में निधन हो गया।

Report Saikh Faizur Rahman..

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »