Satyavan Samachar

आज जनपद औरैया में जगह-जगह मनाया गया प्रजापति शाहिद रामचंद्र विद्यार्थी का जन्म दिन दिवस प्रजापति समाज में जन्में वीर जो अंग्रेजों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए

भारतीय इतिहास के सबसे कम उम्र के सही प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी जी के जन्मदिन पर औरैया जिला के पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री सहदेव सिंह प्रजापति धर्मेंद्र बाथम में जन्मदिन

अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी का जन्म 1 अप्रैल 1929 को उत्तर प्रदेश के जिला देवरिया के नौतन हतियागढ़ गांव में बाबूलाल प्रजापति के घर हुआ था। माता मोतीरानी का पुत्र रामचन्द्र विद्यार्थी सातवीं कक्षा में ही आजादी का दीवाना था। 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ अंग्रेजों भारत छोड़ों आंदोलन का ऐलान किया था। रामचन्द्र विद्यार्थी इस आंदोलन में कूद पडे और उन्होंने 14 अगस्त 1942 को ही देवरिया कचहरी पर तिरंगा फहरा दिया था उसी समय अंग्रेजों ने उनको अपनी गोली का शिकार बना दिया जिसमें वे शहीद हो गए। उन्होंने मात्र 13 वर्ष की उम्र में देश के लिए अपनी जान दे दी। उनके पार्थिव शरीर को नौतन हथियागढ़ के पास छोटी गण्डक के किनारे तिरंगे मे लपेटकर हजारों की संख्या के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। 1949 मे प्रधानमंत्री नेहरु नौतनहथियागढ़ आये, उनके परिवार वालो से मिले तथा शहीद के प्रतीक के तौर पर उन्होंने एक चांदी की थाली और एक गिलास उनके परिवार के लोगों को सुपुर्द किया। प्रजापति ने देशवासियों में आजादी की अलख जगाने के लिए मात्र 13 वर्ष की उम्र में अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया, ऐसा विरला उदाहरण हमें इतिहास में कोई दूसरा नहीं मिलेगा। उन्होंने अपने समाज के उक्त मजबूत अध्याय से अपने बच्चों को अवगत करवाते हुए उनमें भी देश प्रेम की अलख जगाने का आह्वान किया।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

सहकारी बैंकों का लाभ पांच गुना तक बढ़ा, किसान और छोटे उद्यमी बने सशक्त!

सीएम योगी के विजन से साकार हुआ सहकारिता का नवजागरण उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक का ऋण वितरण योगी सरकार में ढाई गुना बढ़कर 23061 करोड़

Read More »

भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद करता है: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि बोले, पूरा देश चौधरी साहब को ग्रामीण विकास और अन्नदाता किसानों के मसीहा

Read More »

भारत शौर्य यात्रा ब्लॉक प्रमुख संध्या सिंह पटेल एवं विवेक सिंह पटेल के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा।

भारत शौर्य यात्रा ब्लॉक प्रमुख संध्या सिंह पटेल एवं विवेक सिंह पटेल के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा उन्नाव।आज दिनांक २५ मई दिन रविवार को

Read More »

हादसे में कार सवार चार लोगों में से तीन की दर्दनाक मौत।

हादसे में कार सवार चार लोगों में से तीन की दर्दनाक मौत।  उन्नाव।बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 229.500 के करीब लखनऊ

Read More »