Satyavan Samachar

सड़क हादसे के घायलों को देखने केजीएमयू पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

सीएम योगी ने ट्रामा में भर्ती एक-एक मरीज का जाना हाल, डॉक्टरों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

सीएम बोले-मरीजों के इलाज में न हो कोई कमी, खाने-पीने का भी रखें विशेष ख्याल

तीमारदारों से मुलाकात कर बोले सीएम, घबराने की नहीं है जरूरत, सरकार साथ

लखनऊ, 25 फरवरी: अर्जुनगंज में मरी माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में घायलों को देखने और उनका हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को केजीएमयू पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से केजीएमयू के क्रेटिकल केयर मेडिसिन और क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती मरीजों के इलाज से संबंधित जानकारी हासिल की। वह वार्ड में भर्ती एक-एक मरीज के पास गये और उनसे बातचीत की।

आप घबराएं नहीं, आपके मरीज का अच्छे से अच्छा किया जा रहा इलाज: सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती घायल मरीजों से पूछा कि इलाज से संबंधित कोई परेशानी तो नहीं हो रही है। पहले से आराम तो है। इस पर मरीजों ने उन्हें बताया कि डॉक्टर उनका समुचित इलाज करने के साथ लगातार मॉनीटरिंग भी कर रहे हैं। वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। इस दौरान सीएम योगी ने केजीएमयू के डॉक्टरों को निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज कोई कमी न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाए। साथ ही उन्हें खाने-पीने की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मरीजों का हाल-चाल जानने के बाद उनके तीमारदारों और रिश्तेदारों से भी बातचीत की। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनके मरीज का अच्छे से अच्छा इलाज किया जा रहा है। सभी पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार उनके साथ है। उन्होंने तीमारदारों से कहा कि अगर उन्हें कोई समस्या होती है तो वह अस्पताल प्रशासन को तुरंत बताएं। उनकी हर समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा।
इस दौरान प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद, डीजीपी प्रशांत कुमार, केजीएमयू कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद, केजीएमयू के सीएमएस डॉ. वीके ओझा, ट्रामा के सीएमएस डॉ. प्रेमराज, चीफ प्रॉक्टर डॉ. क्षितिज, डॉ. अविनाश, पुलिस कमिश्नर एसबी शिरोडकर, जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार आदि मौजूद रहे।

इलाज के दौरान दो घायलों की मौत, सीएम ने परिजनों को बंधाया ढांढस
केजीएमयू में इलाज के दौरान दो घायलों की रविवार सुबह मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्हाेंने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया और दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।

Report : Saikh Faizur Rahman

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »