Satyavan Samachar

नई नवेली दुल्हन की हत्या:शादी के सात दिन बाद ऐसे हाल में मिला शव,परिवार में मातम

आगरा।उत्तर प्रदेश के आगरा में नई नवेली दुल्हन की हत्या कर दी गई।उसकी शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था और पैर जमीन से छू रहे थे।मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के गढ़ी भदौरिया के रहने वाले आनंद कुमार ने अपनी बेटी संध्या की शादी सात दिन पहले 29 नवंबर को हरीपर्वत के रतनपुरा के ज्ञानेन्द्र सिंह के साथ की थी।ज्ञानेन्द्र सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है।

आनंद कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से बेटी को दहेज में ऑल्टो कार और तीन लाख रुपये की नकदी दी थी। शादी के तीन दिन बाद तीन दिसंबर को बेटी विदा होकर घर आई।बेटी ने बताया था कि पति शराब पीते हैं। इस पर आनंद कुमार ने दामाद को फोन कर शराब पीने से मना किया। दामाद ने कहा कि शादी की पार्टी की वजह से शराब पी थी। आगे से वो ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान बेटी ने ये भी कहा था कि सास ने उसे ये भी ताना मारा कि बेटे के दहेज में बड़ी कार मिल रही थी, यहां से तो छोटी कार ही दी गई। हालांकि हमने इन बातों को नजर अंदाज कर दिया।

आनंद कुमार ने बताया कि पांच दिसंबर को बेटी के ससुराल वाले विदा कराकर फिर से ले गए। इसके बाद छह दिसंबर की शाम के आनंद कुमार के पास फोन आया कि संध्या कमरे में फंदे पर लटक रही है। इस सूचना पर परिवार के लोग पुलिस के लेकर बेटी की ससुराल पहुंचे।यहां बेटी की लाश को कमरे में फंदे पर लटका देख के होश उड़ गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, लेकिन खिड़की की कुंडी खुली हुई थी।

पुलिस और मायके वालों को शक इस बात पर हो रहा है कि लाश के पैर जमीन से छू रहे थे। ऐसे में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »