Satyavan Samachar

प्रेमी जोड़े को पुलिस ने दो दिन से थाने में बैठाया!

ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर..

जलालपुर अम्बेडकर नगर। एक प्रेमी जोड़े को दो दिन से थाने में बैठा कर पुलिस प्रताड़ित कर रही है, जिससे लड़की के परिजन काफी परेशान है। प्रकरण जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां की एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ एक माह पूर्व फरार हो गई थी जिस पर उसके पिता ने थाने में तहरीर दिया और पुलिस ने 366 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। मुकदमा पंजीकृत होने के पश्चात प्रेमी जोड़ा बीते मंगलवार को जैतपुर थाने में हाजिर हो गए। पुलिस ने मंगलवार से ही लड़की और लड़के को थाने में बैठाये हुए हैं और बताती रही की मेडिकल और न्यायालय में बयान होना है। बुधवार को जैतपुर पुलिस लड़की को मेडिकल परीक्षण करा के ले आई और थाने में पुनः रख दिया जबकि लड़की और लड़के एक साथ रहने को तैयार है और पुलिस से बता चुके हैं इसके बावजूद भी जैतपुर पुलिस अब गुरूवार को न्यायालय में बयान होने के बाद छोड़ने की बात कह रही है। ऐसे में पुलिस द्वारा दो दिन से दोनों को थाने बैठाये जाने से लड़की के परिजन काफी परेशान है । लड़की के पिता ने बताया की लड़की जब घर से फरार हुई थी उसके पास काफी जेवरात थे जिसको एक भगाने वाली महिला ने सारा जेवरात छीन लिया लड़की इस बात को पुलिस से शिकायत दर्ज कर मुकदमा दर्ज करना चाहती है जबकि पुलिस लड़की को डरा धमका रही है कि अगर जेवरात छीनने वाले का नाम लोगी तो तुम्हारे पति को जेल में डाल देंगे जो कभी नहीं छूटेगा इस बात को सुनकर लड़की और लड़की के पिता काफी दुखी है। इस संबंध में जब जैतपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया होने के पश्चात ही हम दोनों को छोड़ेंगे जबकि इस बात की शिकायत लड़की, लड़का तथा लड़की के पिता ने क्षेत्राधिकार देवेंद्र कुमार मौर्य से मिलकर सारी बात बता चुकी है।

Ajay Yadav
Author: Ajay Yadav

Read More

सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के रहते संगठन धराशायी, समाजवादी पार्टी कमजोर!

सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के रहते संगठन धराशायी, समाजवादी पार्टी कमजोर! औरैया। जनपद औरैया में समाजवादी पार्टी गंभीर नेतृत्व संकट से गुजर रही

Read More »

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी ने पैदल यात्रा निकाली

गणतंत्र दिवस जिला औरैया नगर पंचायत बाबरपुर और नवीन नगर के प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर नगर

Read More »

Today Big Breaking News बड़ी खबरें….

➡लखनऊ- ठाकुरगंज TB संयुक्त अस्पताल के मरीजों को राहत, परचे के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम की शुरुआत, डिजिटल इंडिया के

Read More »

सुबह की बड़ी खबरें…

➡लखनऊ- रोहतास ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, निवेशकों से अरबों की ठगी का आरोप, ED ने 350 करोड़ की 77 संपत्तियां जब्त, संपत्तियां 158.85

Read More »