Satyavan Samachar

अम्बेडकरनगर गेहूं की पांच किस्मों की बिक्री पर लगाई रोक!

सब ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर

अम्बेडकरनगर। मानकविहीन बीज व कीटनाशक दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाने को लेकर बुधवार को जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय के नेतृत्व में टीम ने दो दर्जन से अधिक दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान संदेह में बीज व कीटनाशक दवाओं के 24 नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया। इसके साथ ही गेहूं की पांच प्रजातियों की टैग सही न होने पर बिक्री पर रोक लगा दी।
दरअसल गुणवत्ताविहीन बीजों व कीटनाशक दवाओं की बिक्री की शिकायतें बीते कुछ दिनों से लगातार सामने आ रही थीं। इसे संज्ञान में लेते हुए ही डीएम ने छापा मारने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में बुधवार को जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय के नेतृत्व में मालीपुर, शांतिनगर व बसखारी में सघन अभियान चला।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि राधे बीज भंडार मालीपुर में स्वामी 303, डीवीडब्लू 222, डीबीडब्लू 187, सतनाम सीड्स एचडी 2967, हिमालयन सीड्स के गेहूं प्रजाति के कुल 6340 किग्रा. बीज वितरण पर प्रतिबंध लगाया। इन सभी के टैग जांच में सही नहीं पाए गए। इसके अलावा बीज के 14 व कीटनाशक दवाओं के 10 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »

कलशयात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ।

कलशयात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ   हरपुर-बुदहट         कलशयात्रा के साथ सहजनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर में रविवार

Read More »