Satyavan Samachar

ग्राम पंचायतों में पहुंची मोबाइल बैन ग्रामीणों को वितरित किया गया घरौनी आयुष्मान कार्ड!

सब ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर:

अम्बेडकर नगर 24 नवंबर 2023। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनपद अंबेडकर नगर के सात विकास खण्डों के 14 ग्राम पंचायतो रामनगर नरसिंहपुर, जगदीशपुर नोखा (ब्लॉक अकबरपुर), मोहिउद्दीनपुर, पकड़ी भोजपुर (ब्लॉक टांडा), संदहां मजगवा, सुल्तानपुर कबीरपुर (ब्लाक रामनगर), सिझौलिया, तिवारीपुर (ब्लाक कटेहरी), करमैनी, गयासपुर (ब्लॉक जलालपुर), जैतपुर, पैकौली, (ब्लॉक भियांव), तेरिया, महमदपुर रायगंज (ब्लॉक भीटी) में कार्यक्रम आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मोबाइल वैन के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रधानमंत्री का उद्बोधन दिखाया जा रहा है। वहां पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकारी तथा प्रतियोगिता किया गया। कार्यक्रम में आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी वितरण, आयुष्मान कार्ड वितरण, पीएम किसान निधि प्रमाण पत्र, घरौनी के लोगों को प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 15 नवम्बर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक किया जा रहा है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनपद में संचालित प्रमुख योजनाओं का लाभ, लक्षित लाभार्थियों, खास तौर से वंचित व असंतृप्त लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुॅचें तथा स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिये आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सुविधायें, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि बुनियादी सुविधाओं जैसी प्रमुख योजनाओं का संतृप्तीकरण। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत वहां पर उपस्थित लोगों में से आवास योजना, समूह की महिलाएं, आयुष्मान कार्ड धारक, पीएम किसान सम्मान निधि, उज्जवला के लाभार्थी, मुफ्त राशन के लाभार्थी द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से प्राप्त लाभ के बारे में जानकारी दी गई।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »