Satyavan Samachar

राष्ट्रीय पंचायत ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के के पांडे ने मनरेगा मजदूरी के भुगतान के लिए ग्राम विकास मंत्रालय भारत सरकार को लिखा पत्र

फफूंद/औरैया : 

राष्ट्रीय पंचायत ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश अध्यक्ष के.के.पाण्डेय ने मनरेगा मजदूरी के भुगतान के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के सचिव को लिखा पत्र.. तीन से चार महीने का मनरेगा का भुगतान नहीं हुआ है
त्योहार को दृष्टि रखते हुए प्रधानों की मांग है कि मनरेगा के कार्य का भुगतान जल्द कराया जाए 15वां वित की किस्त 6 महीने से ना आने से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पड़े हुए हैं अधूरे !

ग्राम पंचायत के प्रधानों को गांव की जनता बुरी तरीके से कोष रही है।

लोकसभा के चुनाव नजदीक होने के बावजूद भी आखिरकार 15वां वित को अभी तक क्यों नहीं भेजा गया।
ग्रामीण अंचल विकास कार्य से अभी भी दिखाई पड़ रहा है अछूत कहीं लोकसभा चुनाव में जनता ना दे दें जवाब
राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय ने ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के सचिव को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि दीपावली पर्व को देखते हुए उत्तरप्रदेश के समस्त ग्राम पंचायतों के मनरेगा मजदूरों का भुगतान दीपावली के पहले भुगतान करवा दिया जाए
ताकि लंबे समय से लंबित मनरेगा योजना में कार्य किए हुए मजदूर भी त्यौहार खुशी से अपने परिवार के साथ मना सकें। क्यों कि इन मनरेगा मजदूरों के पास आय का कोई दूसरा श्रोत नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन ने सादर अनुरोध किया है कि उत्तरप्रदेश में विगत कई महीनों से ग्राम पंचायतों में मनरेगा कर्मियों की मजदूरी नहीं मिली है। उन्होंने आग्रह किया है कि कृपया दीपावली से पहले मनरेगा योजना में कार्य किए हुए मजदूरों की मजदूरी दिलाने की कृपा करें।
कृपया कृत कार्यवाही से भी अवगत कराने की कृपा करें।

भवदीय:–राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर/प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय

प्रतिलिपि:–निम्न की सेवा में सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु…..।

1) मुख्य सचिव उत्तरप्रदेश शासन लखनऊ।
2 उत्तरप्रदेश शासन लखनऊ।*
3) प्रमुख सचिव ग्राम विकास विभाग उत्तरप्रदेश शासन लखनऊ।
4) उपायुक्त ग्राम विकास विभाग

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »