Satyavan Samachar

नार्दन रेलवे मेंस यूनियन की हीरक जयंती का आधिवेशन हुआ संपन्न

नार्दन रेलवे मेंस यूनियन की हीरक जयंती का आधिवेशन हुआ संपन्न
नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की हीरक जयंती वार्षिक अधिवेशन का समापन शनिवार को चारबाग रेलवे स्टेडियम में आयोजित किया गया। जहां मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डा. दिनेश शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि मैं पहले लखनऊ का था और अब दिल्ली का हो गया हूं। मैं आपका डाकिया बनकर आया हूं और आपकी बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाऊंगा। केंद्र सरकार आपकी मांगों पर सार्थक निर्णय लेगी। इससे पूर्व यूनियन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कहा कि इसे लेकर रेलकर्मियों की ओर से चरणबद्ध अभियान चलाया जाएगा। एक से 15 नवंबर तक लखनऊ सहित देशभर के सभी स्टेशनों पर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। जनवरी में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर देशव्यापी हड़ताल की जाएगी। इससे पहले नौ नवंबर को मुंबई में होने वाले आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में रूपरेखा तय की जाएगी। कर्मचारियों को हड़ताल के लिए राजी करने के बाद 21 और 22 नवंबर को गुप्त मतदान भी कराया जाएगा।. अधिवेशन में उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर से रेलकर्मी शामिल हुए। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो संदेश के माध्यम से सभी को हीरक जयंती की बधाई दी।

सुधीर सिंह ब्यूरो चीफ औरैया:

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »

कलशयात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ।

कलशयात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ   हरपुर-बुदहट         कलशयात्रा के साथ सहजनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर में रविवार

Read More »