Satyavan Samachar

संभ्रांत भूषण उपाधि से नवाजे गए समाजसेवी संजीव पोरवाल निश्वार्थ सेवा के लिए मिला सम्मान कौशलेंद्र पोरवाल व अजय पोरवाल (हैप्पी) को दिया गया प्रशस्तिपत्र

सुधीर सिंह ब्यूरो चीफ औरैया

औरैया। राजस्थान के हिंडोन सिटी में रविवार को विश्व संभ्रांत समाज संगठन का प्रथम विश्व सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा के लिए औरैया के व्यापारी संजीव पोरवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मेयर एवं पूर्व विधायिका जबलपुर कल्याणी पाण्डेय रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रद्धेय हरिन्द्रा नन्द जी महाराज ने की।
रविवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में संजीव पोरवाल को विश्व सम्भ्रान्त के द्वारा सम्भ्रान्त भूषण उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज में निस्वार्थ भाव से सेवाभाव कार्य करने पर प्रदान किया है।कार्यक्रम में कौशलेन्द्र पोरवाल रुरुगंज व अजय पोरवाल (हैप्पी) को कार्यक्रम में प्रशस्तिपत्र देकर भी सम्मानित किया गया। संभ्रांत भूषण सम्मान विश्व संभ्रांत समाज समाजिक संगठन द्वारा प्रति वर्ष पूरे भारत में पांच प्रमुख समाज सेवा पदाधिकारियों को दिया जाता है। जिसमें कैई देशों के एवं पूरे भारत वर्ष के सैकड़ो पदाधिकारियों ने सहभागिता की। संजीव पोरवाल, कौशलेन्द्र एवं अजय पोरवाल को संक्षम सिंह सेंगर, डा0 गौरव वर्मा, अनुपम पोरवाल, राम लखन शुक्ला, अखलेश गुप्ता, अमित यादव, भानु सिंह, प्रवीन पाल, मोनू, गोलू, किशन गहोई अनेक लोगों ने बधाइयाँ दी।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »