Satyavan Samachar

नरेश अग्रवाल का 73वां जन्मदिन केक काटकर मनाया विमल पोरवाल को उद्योग व्यापार मंडल का बनाया गया जिला मंत्री

सुधीर सिंह ब्यूरो चीफ औरैया:

औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने शहर के गोपाल वाटिका में राज्यसभा सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल का 73 वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया। श्री अग्रवाल के जन्मदिन पर एक दर्जन व्यापारी नेताओं व समर्थको ने केक काटकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।
उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक रमन पोरवाल ने कहा कि नरेश अग्रवाल ने हरदोई जिले का परचम पूरे देश में फहराया है। वह हरदोई जिले का परचम पूरे देश और विदेश में रोशन करे, श्री अग्रवाल के 73 वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।नगर अध्यक्ष प्रतीक सिंह ने कहा कि जब तलक गंगा जमुना में पानी रहे तब तलक नरेश भैया की जिंदगानी रहे। इस मौके पर जन्मदिन मनाने वालों में संरक्षक रमन पोरवाल गोपाल सेवा संस्थान एवं पोरवाल सेवा समिति (दिल्ली) के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष गौरव रंजन, नगर अध्यक्ष प्रतीक सिंह, मुनीश गुप्ता, विशाल शुक्ला जिला मंत्री भाजपा, मधुरेश शुक्ला बासु, शिवम सक्सेना, ऋषभ मिश्रा, विपुल सक्सेना, देवाशीष नायक, मोहम्मद सलमान, विमल पोरवाल, दर्श गुप्ता मौजूद रहे।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय युवती जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास।

 सहजनवा गोरखपुर। यह घटना आज सहजनवा क्षेत्र की है, जहां एक 30 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवती का आरोप

Read More »

ऐलायन्स एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर ट्रस्ट का भव्य शुभारंभ।

ऐलायन्स एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर ट्रस्ट का भव्य शुभारंभ गोरखपुर जनपद के सहजनवां तहसील अंतर्गत,निकट पूर्वी मंठी गेट के समीप ऐलायन्स एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर ट्रस्ट का

Read More »

आयुष विश्वविद्यालय का राष्ट्रपति ने किया लोकार्पण।

ब्रेकिंग न्यूज गोरखपुर आयुष विश्वविद्यालय का राष्ट्रपति ने किया लोकार्पण गोरखपुर। यूपी का पहला महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय पिपरी भटहट का लोकार्पण देश की

Read More »