Satyavan Samachar

अवैध कब्जा न हटने से अन्नपूर्णा भवन का निर्माण अधर में। प्रधान ने उठाई आवाज़?

आजमगढ़ फूलपुर स्थानीय तहसील के शेखवलिया मटियार में रामलीला मैदान, खेल मैदान और अन्नपूर्णा भवन की जमीन से अवैध कब्जा न हटाये जाने का आरोप

Read More »

ब्लाइंड मर्डर के बाद लखनऊ पुलिस का २४ घंटे में बड़ा खुलासा !

लखनऊ में सगी मां पिता की हत्या हेतु सुपारी का पैसा नहीं देने पर हुई थी हत्या,शहीद पथ पर मिला था प्रॉपर्टी डीलर का शव; मां-पिता की हत्या की रची थी साजिश!

लखनऊ के पीजीआई इलाके में शहीद पथ पर मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया है कि शव विनायक नाम के युवक का था। उसने अपनी मां और सौतेले पिता की हत्या के लिए सुपारी दी थी। इसके बाद आरोपी युवकों से सुपारी के पैसे को लेकर उसका विवाद हो गया जिसमें उसकी हत्या कर दी गई।

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि मृतक विनायक और उसके पिता अंजनी कुमार ने विनायक की मां शांति साहू और उसके दूसरे पति इमरान की हत्या के लिए 4 लोगों सुपारी दी थी। आरोपी आमिर और आशीष को अपना ऑटो देने का वादा किया। शिवम और शिवा को 2.5 लाख रुपए देने की बात हुई थी।

1.5 लाख एडवांस मांगने पर हुआ विवाद-

डीसीपी के मुताबिक, 5 मार्च को आरोपियों ने 1.5 लाख रुपए एडवांस मांगे। विनायक ने मना किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोपी शिवा ने कहा कि उसकी मां से हत्या की बात बता देगा। इस पर विनायक ने सबको जान से मारने की धमकी दी। इसी बात पर शराब के नशे में आरोपियों ने मिलकर विनायक की ही चाकू से हत्या कर दी।

अंजनी को छोड़कर इमरान के साथ गई शांति

पुलिस ने बताया कि विनायक की मां शांति अपने पति अंजनी साहू को छोड़कर इमरान के साथ चली गई थी। इसी कारण विनायक और उसके पिता ने दोनों की हत्या की साजिश रची थी। मामले में मोहनलाल गंज के कल्ली पूरब के शिवम रावत, आशीष, आमिर और शिवा को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और बीयर की खाली केन बरामद की गई है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Report Saikh Faizur Rahman..

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

अवैध कब्जा न हटने से अन्नपूर्णा भवन का निर्माण अधर में। प्रधान ने उठाई आवाज़?

आजमगढ़ फूलपुर स्थानीय तहसील के शेखवलिया मटियार में रामलीला मैदान, खेल मैदान और अन्नपूर्णा भवन की जमीन से अवैध कब्जा न हटाये जाने का आरोप

Read More »

आज की ताजा खबर………. ।

ब्रेकिंग सहजनवां उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (भूमि विकास बैंक) शाखा सहजनवां के शाखा अध्यक्ष चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की निर्विरोध जीत ग्राम

Read More »

थाने से 500 मीटर दूर ‘नशे का हाइवे’! स्कूल के सामने शराब की दुकान, NH-28 पर माफियाओं का खुला कब्ज़ा।

थाने से 500 मीटर दूर ‘नशे का हाइवे’! स्कूल के सामने शराब की दुकान, NH-28 पर माफियाओं का खुला कब्ज़ा नगर पंचायत के सरकारी भूमि

Read More »

श्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज राइस मिल से धान चोरी करने वाला हिस्ट्रीशीटर साथी के साथ गिरफ्तार, 10 बोरा धान बरामद, भेजा जेल।

श्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज राइस मिल से धान चोरी करने वाला हिस्ट्रीशीटर साथी के साथ गिरफ्तार, 10 बोरा धान बरामद, भेजा जेल हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र

Read More »