Satyavan Samachar

जातिवाद देश एवं समाज के विकास में पैदा कर रहे हैं अवरोध — सुभाष चौधरी

आलापुर अम्बेडकर नगर। अंधविश्वास, पाखण्ड एवं जातिवाद देश एवं समाज के विकास में सबसे अधिक अवरोध पैदा करता है सन्त गाडगे महाराज ने अपने जीवन में इन्ही कुरीतियों को खत्म करने के लिए संघर्ष कर शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उक्त बातें देवरिया बाजार में आयोजित सन्त गाडगे महाराज के 149वीं जयंती समारोह पर मुख्य अतिथि स्वाभिमानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबास चौधरी ने कहा।

मालूम हो देवरिया बाजार में सन्त बाबा गाडगे की 149 वी जयंती भव्य रूप से सामाजिक जागरुकता तथा संगठन विस्तार के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सन्त गाडगे महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया जिसकी अध्यक्षता जनपद आजमगढ़ जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश सिंह ने किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष दयाराम कन्नौजिया मौजूद रहे और कार्यक्रम का संचालन युवा नेता अनिरुद्ध कन्नौजिया ने किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वाभिमानी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दयाराम कनौजिया ने कहा सन्त बाबा गाडगे अपने आप में एक अलग व्यक्तित्व रखते थे उनका उद्देश्य समाज में स्वच्छता और शिक्षा का प्रसार करना था और जातिवाद को खत्म करना चाहते थे। मुख्य अतिथि सुभाष चौधरी ने कहा कि जिस दिन हमारी मातृशक्ति जाग जाएगी हमारा समाज स्वतः ही विकास के शिखर पर पहुंच जाएगा हमारी हमारी भागीदारी धोबी घाट से राजपथ तक होनी चाहिए। सन्त बाबा गाडगे धोबी थे लेकिन उनके अन्दर समानता का भाव था वह सर्वसमाज को साथ लेकर चलते थे। कार्यक्रम में महेन्द्र कन्नौजिया, सुरेन्द्र कन्नौजिया, पप्पू कन्नौजिया, तिलकराम कन्नौजिया, विनोद कन्नौजिया, योगेन्द्र कन्नौजिया, धनीराम कन्नौजिया, तिलकधारी कनौजिया, सहित सैकड़ों महिला पुरुष बच्चे आदि बड़ी संख्या लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर…..

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

सुगौना के लाल लोक रत्न शुक्ल बने संग्रहालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर।

सुगौना के लाल लोक रत्न शुक्ल बने संग्रहालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर हरपुर-बुदहट सहजनवां ब्लाक के ग्राम सुगौना निवासी डां लोक रत्न शुक्ल

Read More »

धोखाधड़ी से अर्जित धन से क्रय की गई लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की भूमि कुर्क।

जनपद – आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के निर्देश के क्रम में वादी

Read More »

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना

Read More »

आजमगढ़ : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल पर बात करने के बाद उठाया कदम।

किराए के मकान में रहता था, हिमांशु अस्पताल में करता था नौकरी आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली मोहल्ले में गुरुवार शाम एक 25 वर्षीय

Read More »