Satyavan Samachar

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध

ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा में मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में कटशहरा निवासी सुनील कुमार मौर्य ने जिला आबकारी अधिकारी को लिखित शिकायत देकर दुकान खोले जाने पर रोक लगाने की मांग की है।शिकायत में बताया गया है कि जिस स्थान पर शराब की दुकान खोलने की योजना है, उसके आसपास मेडिकल स्टोर और क्लिनिक संचालित हैं,

जहां बड़ी संख्या में मरीज, महिलाएं और बुजुर्ग इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में शराब की दुकान खुलने से मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ेगास्थानीय लोगों का कहना है कि शराब की दुकान होने से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ सकता है, जिससे गाली-गलौज और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इससे पूरे इलाके का माहौल खराब होने की आशंका जताई जा रही है।शिकायतकर्ता ने यह भी कहा है कि आबकारी नियमों के अनुसार शराब की दुकान अस्पताल या चिकित्सा संस्थानों के पास नहीं खोली जानी चाहिए। ऐसे में इस प्रस्ताव को निरस्त किया जाना चाहिए।
फिलहाल, इस मामले में आई जी आर एस किया गया था जिसमें रिपोर्ट लगा दिया गया है संबंधित विभाग द्वारा यह कहा गया कि संभावना के आधार पर कोई कार्यवाही नहीं की जा सकती।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »