Satyavan Samachar

दबंगो के आगे गीडा पुलिस नत्मस्तक-दो हप्ता बीतने के बाद भी नही हुई कार्यवाही।

दबंगो के आगे गीडा पुलिस नत्मस्तक-दो हप्ता बीतने के बाद भी नही हुई कार्यवाही

कुछ दिनों पूर्व गूलर का पूरा पेड़ काटने पर हुआ था विवाद

गीडा पुलिस के संरक्षण प्राप्त होने से वन माफियाओं का बढ़ा मनोबल

गोरखपुर थाना गीडा क्षेत्र के ग्राम उष्का निवासी रामविलास त्रिपाठी (पुत्र स्व. राम नारायण त्रिपाठी) ने अपने गाटा संख्या 133/2 पर लगे पुराने गूलर के पेड़ को लेकर विवाद की शिकायत दर्ज कराई थी। रामविलास ने बताया कि 28 फरवरी 2026 को सोनू सिंह, बृजेश मोहन उर्फ गोलू, जयराम सिंह और जगदीश सिंह उनके घर आए और पेड़ की दो डाली काटने की अनुमति मांगी।
रामविलास ने व्यावहारिकता दिखाते हुए दो डाली काटने की अनुमति दी, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में साजिश के तहत पूरा पेड़ ही काट दिया गया। इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। रामविलास ने प्रशासन से अपील की है कि दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए। वही गीडा पुलिस दबंगो को दो हप्ता बीत जाने के बाद भी अभी तक थाने पर नही बुला पाई और वही पीड़ित को रोज थाने का चक्कर लगवा रही है और दबंग खुलेआम घूम घूम कर धमकी दे रहे हैं वही पीड़ित रामबेलास तिवारी ने बताया कि हल्का दरोगा और सिपाही पेड़ काटने वाले सामानों को उठा कर थाने ले आए और कहे कि उनको भी बुलवाता हु लेकिन दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई वही सूत्रों से पता चला है कि गिडा पुलिस वन माफियाओं को थाने बुलाकर अपना मकसद पूरा कर उनको भेज दिया जाता है और पीड़ित को कार्यवाही का आश्वासन देकर रोजाना गुमराह किया जा रहा है।वही पीड़ित जनसुनवाई पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगा रहा है।वही बिट सिपाही पिंटू सिंह ने बताया कि मेरे द्वारा मौके पर पहुंच कर पेड़ काटने वाले सभी सामानों को थाने पर लाकर रखा गया है विपक्षी को कई बार बुलाया जा रहा है लेकिन नही आ रहे हैं मेरे द्वारा सभी रिपोर्ट भेज दिया गया है बड़े साहब कार्यवाही करेगें, वही सीओ गीडा योगेन्द्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच करा कर कार्यवाही किया जायेगा।

जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार गोरखपुर 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कलशयात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ।

कलशयात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ   हरपुर-बुदहट         कलशयात्रा के साथ सहजनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर में रविवार

Read More »

दबंगो के आगे गीडा पुलिस नत्मस्तक-दो हप्ता बीतने के बाद भी नही हुई कार्यवाही।

दबंगो के आगे गीडा पुलिस नत्मस्तक-दो हप्ता बीतने के बाद भी नही हुई कार्यवाही कुछ दिनों पूर्व गूलर का पूरा पेड़ काटने पर हुआ था

Read More »

होटल–स्पा की आड़ में बेखौफ गोरखधंधा नोटिस के बाद भी संचालन को लेकर पुलिस पर सवाल।

गीडा के सेक्टर 22 में होटल–स्पा की आड़ में बेखौफ गोरखधंधा नोटिस के बाद भी संचालन को लेकर पुलिस पर सवाल गीडा थाना क्षेत्र में

Read More »

सहजनवां तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओं का बढ़ता आतंक, प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम।

सहजनवां तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओं का बढ़ता आतंक, प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम तहसील क्षेत्र के बड़गहन,बरहुआ,बरवार सदर तहसील के जमुआड मे हो रहा

Read More »