Satyavan Samachar

सुगौना के लाल लोक रत्न शुक्ल बने संग्रहालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर।

सुगौना के लाल लोक रत्न शुक्ल बने संग्रहालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर

हरपुर-बुदहट

सहजनवां ब्लाक के ग्राम सुगौना निवासी डां लोक रत्न शुक्ल का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित चयन प्रक्रिया में संग्रहालय अधीक्षक पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण व्याप्त है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार और शुभचिंतकों को, बल्कि समूचे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

 डां लोक रत्न शुक्ल ने अपनी कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और अनुशासित तैयारी के बल पर यह सफलता अर्जित की है। प्रारंभ से ही मेधावी रहे श्री शुक्ल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने कहा कि सतत प्रयास, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है।

    ज्ञातव्य है कि संग्रहालय अधीक्षक का पद प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रबंधन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस पद पर चयनित होकर लोक रत्न शुक्ल प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं संग्रहालयों के प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उनकी इस सफलता पर शिवपूजन शुक्ल, ओंमकार नाथ शुक्ल, पर्वत राज उर्फ महंत मिश्र, विजय रत्न शुक्ल, जयश्री गुप्ता, अवधेश पाण्डेय, केदारनाथ शुक्ल, पवन शुक्ल, भास्कर शुक्ल, शशांक शुक्ल अतुल, अरविन्द सहित गणमान्य नागरिकों नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार गोरखपुर 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »