Satyavan Samachar

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत लाटघाट रौनापार मार्ग पर सुदनीपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया । जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत रोशनगंज गांव निवासी मनोज यादव उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र सुरेश यादव शनिवार देर शाम जीयनपुर में अपना काम निपटा कर अपनी बाइक से घर आ रहा था। सुदनीपुर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया और मौके से फरार हो गया । इस दुर्घटना में बाइक सवार मनोज यादव गंभीर रूप से घायल हो गया । उसके परिजनों ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया, परंतु इलाज के दौरान शनिवार की रात उसकी मौत हो गई । मौत की सूचना मिलते ही मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मच गया । वहीं रविवार सुबह पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया ‌। मृतक मनोज चार भाइयों में सबसे बड़ा था उसकी पत्नी मनीषा और माता जादी देवी शाहिद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । रविवार सुबह लगभग 9:00 बजे पुलिस ने बताया कि मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

धोखाधड़ी से अर्जित धन से क्रय की गई लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की भूमि कुर्क।

जनपद – आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के निर्देश के क्रम में वादी

Read More »

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना

Read More »

आजमगढ़ : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल पर बात करने के बाद उठाया कदम।

किराए के मकान में रहता था, हिमांशु अस्पताल में करता था नौकरी आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली मोहल्ले में गुरुवार शाम एक 25 वर्षीय

Read More »

गांव में नागिन का फिल्मी स्टाइल में ड्रामा! असलियत में था सिर्फ़ एक फिल्मी इश्क़ का दांव।

ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया इश्क की अनोखी साजिश! यूपी के औरैया में लड़की गायब, गांव में नागिन का फिल्मी स्टाइल में ड्रामा! असलियत में था सिर्फ़

Read More »