Satyavan Samachar

आजमगढ़ में मिली चोरी हुई ट्राली, मंगलवार की रात्रि में चोरी हुई थी ट्राली!

जलालपुर अम्बेडकर नगर । गयासपुर गांव से चोरी हुई ट्राली आजमगढ़ स्थित एक पेंटर की दुकान से किसान ने बरामद किया, और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने कृषक द्वारा बताए गए पेंट की दुकान पर पूछताछ के लिए टीम रवाना कर दिया है। उल्लेखनीय है कि जलालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गयासपुर गांव से मंगलवार रात्रि में कुछ अज्ञात चोरों ने गयासपुर गांव के बाहर स्थित जालंधर सिंह के घर के सामने से चोरों ने ट्रैक्टर से ट्राली को अलग कर उठा ले गए। सुबह होते ही जैसे ही घर वालों को इसकी जानकारी लगी तो खोजबीन जारी हुआ। आसपास चौराहे पर पता किया गया, सीसी कैमरा खंगाला गया तो पता चला चोरों द्वारा ट्राली ले जाने का लोकेशन किछौछा दरगाह के पास सीसी कैमरे में बसखारी की तरफ जाते दिखाई दिया। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना हुई है। 

ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर….

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कलशयात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ।

कलशयात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ   हरपुर-बुदहट         कलशयात्रा के साथ सहजनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर में रविवार

Read More »

दबंगो के आगे गीडा पुलिस नत्मस्तक-दो हप्ता बीतने के बाद भी नही हुई कार्यवाही।

दबंगो के आगे गीडा पुलिस नत्मस्तक-दो हप्ता बीतने के बाद भी नही हुई कार्यवाही कुछ दिनों पूर्व गूलर का पूरा पेड़ काटने पर हुआ था

Read More »

होटल–स्पा की आड़ में बेखौफ गोरखधंधा नोटिस के बाद भी संचालन को लेकर पुलिस पर सवाल।

गीडा के सेक्टर 22 में होटल–स्पा की आड़ में बेखौफ गोरखधंधा नोटिस के बाद भी संचालन को लेकर पुलिस पर सवाल गीडा थाना क्षेत्र में

Read More »

सहजनवां तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओं का बढ़ता आतंक, प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम।

सहजनवां तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओं का बढ़ता आतंक, प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम तहसील क्षेत्र के बड़गहन,बरहुआ,बरवार सदर तहसील के जमुआड मे हो रहा

Read More »