Satyavan Samachar

बदमाशों ने आभूषण व्यापारी को मारी गोली l लूट में असफल होने पर घटना को दिया अंजाम हुए फरार जांच में जुटी पुलिस l

जिला आजमगढ़ थाना गंभीरपुर क्षेत्र की घटना है l

बिंद्रा बाजार बदमाशों ने आभूषण व्यापारी को मारी गोली l

लूट में असफल होने पर घटना को दिया अंजाम हुए फरार जांच में जुटी पुलिस l

आजमगढ़। जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार में बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट में असफल होने पर एक आभूषण व्यापारी को गोली मार दी। आनन फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले जाएगा जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार निवासी पप्पू सिंह पुत्र चंद्रधन की बिंद्रा बाजार में आभूषण की दुकान है। रविवार की शाम लगभग 6:30 बजे दुकानदार पप्पू सिंह दुकान बढ़ाने की तैयारी कर ही रहे थे कि दुकान पर बाइक सवार दो बदमाश आए और दुकान में लूट करने का प्रयास करने लगे, जिसमें आभूषण व्यापारी पप्पू सिंह से बदमाशों की हाथापाई हो गई, अपने आप को लूट में असफल होते देख बदमाशों ने पहले एक फायरिंग जमीन पर की, उसके बाद दूसरी फायरिंग की जो कि व्यापारी के कंधे में लगी। फायरिंग होते ही पूरे बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पप्पू सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले गई जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के रहते संगठन धराशायी, समाजवादी पार्टी कमजोर!

सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के रहते संगठन धराशायी, समाजवादी पार्टी कमजोर! औरैया। जनपद औरैया में समाजवादी पार्टी गंभीर नेतृत्व संकट से गुजर रही

Read More »

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी ने पैदल यात्रा निकाली

गणतंत्र दिवस जिला औरैया नगर पंचायत बाबरपुर और नवीन नगर के प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर नगर

Read More »

Today Big Breaking News बड़ी खबरें….

➡लखनऊ- ठाकुरगंज TB संयुक्त अस्पताल के मरीजों को राहत, परचे के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम की शुरुआत, डिजिटल इंडिया के

Read More »

सुबह की बड़ी खबरें…

➡लखनऊ- रोहतास ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, निवेशकों से अरबों की ठगी का आरोप, ED ने 350 करोड़ की 77 संपत्तियां जब्त, संपत्तियां 158.85

Read More »