Satyavan Samachar

सुबह की बड़ी खबरें….

➡लखनऊ- बैकुंठधाम में बुकिंग के नाम पर ठगी का खेल, अंतिम संस्कार की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी, नगर निगम विद्युत शवदाह गृह में

Read More »

वाहन चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गैंग के 03 सदस्य गिरफ्तार

थाना मेंहनाजपुर: वाहन चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गैंग के 03 सदस्य गिरफ्तार; अवैध तमंचा-करातूस, व चोरी का 01 जनरेटर, 01 ई-रिक्शा व 01 मोटर साइकिल बरामद।
पूर्व की घटना-
➡ दिनांक 30.04.2024 को वादी मुकदमा मो0 आरीफ S/O मो0 रिजवान निवासी-कटघर लालगंज थाना-देवगाँव जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि वादी अपने ई0रिक्शा (नंबर UP50ET1457) से भाड़ा लेकर वापस जा रहा था कि रास्ते मे वाहन खड़ाकर शौच कि लिए चला गया वापस आया तो देखा कि वादी का ई रिक्शा किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है जिसकी डिग्गी में 1500/रुपये तथा 01 मोबाईल फोन था जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 65/2024 धारा 379 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
➡ दिनांक 05.05.2024 को वादी मुकदमा विनोद कुमार तिवारी पुत्र स्व0 वृजविहारी तिवारी ग्राम-मेंहनाजपुर थाना मेंहनाजपुर आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया कि वादी की मोटर साइकिल मेंहनाजपुर HP गैस एजेन्सी के सामने से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 69/2024 धारा 379 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
➡ दिनांक 27.08.2024 को वादी मुकदमा हिमांशु सिंह पुत्र श्री मेहन्द्र सिंह निवासी ग्रा0 अष्ठभुजी कालोनी लंका गाजीपुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि वादी का ईट भट्ठा ग्राम नरायनपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ मे है जो बरसात के मौसम में बन्द था। दिनांक 27.08.2024 को वादी के भठ्ठे से 9 K.g का जनरेट (भारत शक्ति) किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 143 /2024 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण- पुलिस अधीक्षक महोदय आजमगढ़ द्वारा अपराध के रोकथाम के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान क्रम में , आज दिनांक 30.08.2024 को थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा बन्द ढाबा के पास से अभियुक्त 1- अच्छेलाल विश्वकर्मा पुत्र फूलचन्द्र विश्वकर्मा उम्र करीब 48 वर्ष निवासी ग्राम नरायनपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ, 2- विनोद विश्वकर्मा पुत्र अर्जुन विश्वकर्मा उम्र 50 वर्ष निवासी चांदेपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर, तथा अभियुक्त 3- सचिन विश्वकर्मा पुत्र विनोद विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी चांदेपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को 01 तमंचा व 03 जन्दा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ। अभियुक्तो के पास से 01 जनरेटर , 01 ई-रिक्शा, 01 मोटरसाईकिल (बजाज सीटी) बरामद हुआ जिसके आधार पर समय करीब 22.10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 145/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उनका 01 गैंग है जिसके सदस्य मिलकर जनपद आजमगढ़ व अन्य आसपास के जनपदों में घुम फिर कर वाहनों की चोरी करते है।
पंजीकृत अभियोग– मु0अ0सं0 145/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास-
अच्छेलाल विश्वकर्मा पुत्र फूलचन्द्र विश्वकर्मा
1. मु0अ0सं0 65/2024 धारा 379 भादवि थाना मेहनाजपुर जनपद आजमढ़
2. मु0अ0सं0 69/2024 धारा 379 भादवि थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 143 /2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़

सचिन विश्वकर्मा पुत्र विनोद विश्वकर्मा
1.मु0अ0सं0 145/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
2.मु0अ0सं0 65/2024 धारा 379 भादवि थाना मेहनाजपुर जनपद आजमढ़
3.मु0अ0सं0 143 /2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़

विनोद विश्वकर्मा पुत्र अर्जुन विश्वकर्मा
1.मु0अ0सं0 143 /2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़

बरामदगी- 01 तमंचा, 03 जिन्दा कारतूस .32 बोर, 01 जनरेटर , 01 ई-रिक्शा, 01 मोटरसाईकिल (बजाज सीटी)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 आकाश कुमार, हे0का0 धर्मेन्द्र यादव, हे0का0 अनिल कुमार, का0 घनश्याम यादव, म0का0 सरोज यादव थाना मेहनाजपुर, आजमगढ़।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

सुबह की बड़ी खबरें….

➡लखनऊ- बैकुंठधाम में बुकिंग के नाम पर ठगी का खेल, अंतिम संस्कार की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी, नगर निगम विद्युत शवदाह गृह में

Read More »

पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर रिज़र्व पुलिस लाइन में मॉकड्रिल कार्यक्रम आयोजित!

पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर रिज़र्व पुलिस लाइन में मॉकड्रिल कार्यक्रम आयोजित ➡पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर

Read More »

आज की ताज़ा खबर ….

➡लखनऊ- राममंदिर पर ध्वज स्थापना करेंगे पीएम मोदी , 25 नवंबर को अयोध्या में जुटेंगे दिग्गज नेता, प्राण प्रतिष्ठा की तरह अयोध्या में होगा कार्यक्रम

Read More »

राजरूपपुर में काल बनकर दौड़ी तेज रफ्तार कार, आधा किलोमीटर तक मचाया तांडव,दो की मौत, कई गंभीर।

Prayagraj: राजरूपपुर में काल बनकर दौड़ी तेज रफ्तार कार, आधा किलोमीटर तक मचाया तांडव,दो की मौत, कई गंभीर शहर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर

Read More »