Satyavan Samachar

स्वास्थ्य विभाग में इस्तेमाल होगी एआई तकनीकःब्रजेश पाठक

टेली मेडिसिन सेवाओं में सुधार, गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधा को लेकर एमओयू साइन

उप मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आईआईटी कानपुर, एसबीआई और फिक्की के साथ समझौता पत्र हुए हस्ताक्षरित

लखनऊ। 26 फरवरी
आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन एमओयू साइन किए गए। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कानपुर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और फिक्की से साथ इन समझौता पत्रों को हस्ताक्षरित किया।
एनेक्सी सभागार में सोमवार को आयोजित समझौता ज्ञापन विनिमय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि इन समझौता पत्रों में कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर सहमति बनी है। इनमें टेली मेडिकल सेवाओं में सुधार, एआई तकनीकि का इस्तेमाल, गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधा सहित कई अन्य बिंदु शामिल हैं।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर के साथ हस्ताक्षरित एमओयू में टेली मेडिसिन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, चिकित्सा स्वास्थ्य के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सॉल्यूशंस, विभिन्न कार्यक्रमों में सुधार हेतु पॉइंट ऑफ केयर डायग्नोस्टिक्स,
जन स्वास्थ्य गतिविधियों हेतु डाटा आधारित डिसीजन मेकिंग फ्रेकवर्क एवं कार्यक्रम विशेष के लिए आपसी सहयोग के साथ कार्ययोजना शामिल हैं। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ हस्ताक्षरित एमओयू में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर इम्पैनल्ड निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध कराने हेतु डिजीटल इंटरफेस ई-रूपी वाउचर का प्रभावी प्रयोग शामिल है। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के साथ हस्ताक्षरित एमओयू में स्मार्ट आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का विकास, टेली कंसल्टेशन सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार, रोग निदान हेतु हब एवं स्पोक मॉडल में सहयोग प्रदान करना, डीवीडीएमएस पोर्टल का प्रभावी उपयोग और समुदाय आधारित प्लेटफॉर्म को सुदृढ़ करना शामिल किया गया है। कार्यक्रम में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थसारथी सेन शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Report Saikh Faizur Rahman

Ajay Yadav
Author: Ajay Yadav

Read More

लड़की को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार !

थाना जहानागंजः लड़की को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार पूर्व का विवरण- अवगत कराना है कि दिनांक 11/09/24 को वादिनी मुकदमा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ने थाना जहानागंज पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 10.09.24 को समय करीब 6.30 बजे सुबह अभियुक्त अभिषेक चौधरी पुत्र सरयू चौधरी बेगूसराय बिहार द्वारा वादिनी की लड़की उम्र

Read More »

आजमगढ़ के नए जिलाधिकारी होंगे नवनीत चहल ,आजमगढ़ सहित 13 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने 13 आईएएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। कई जिलो के डीएम बदले गए हैं। सीपी सिंह लखनऊ के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नियुक्ति विभाग ने पारदर्शिता के तमाम दावों के बावजूद मीडिया को तबादला सूची नहीं जारी की। इससे तमाम

Read More »

मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली के निचे दबने से 14वर्षीया बालिका की मौत !

खानजहापुर/दीदारगंज आजमगढ़।फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहापुर बनतरिया गांव निवासिनी खुशी यादव 14वर्ष पुत्री मनोज यादव शनिवार सुबह जौनपुर जनपद के शाहगंज सेंट थामस इंटर कालेज गई हुई थी। खुशी क्लास 8बी की छात्रा थी स्कूल से पढ़कर साईकिल से घर वापस आ रही थी कि शाहगंज दादर बाईपास रोड पर सामने से मिट्टी से लदी

Read More »

सुभाष पालेकर कृषि /प्राकृतिक खेती का ब्लाक फूलपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

दीदारगंज आजमगढ़ ब्लाक परिसर फूलपुर में शुक्रवार के दिन में दोपहर के समय प्राकृतिक खेती को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया  कार्यक्रम के दौरान देशी खाद के सम्बंधित तमाम जानकारियां दी गई वहीं दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसहन कला गांव निवासी महेंद्र सिंह ने विगत कई वर्षों से कृषि जगत में अपना एक

Read More »