Satyavan Samachar

छ दिवसीय मार्टिनगंज क्रिकेट महासंग्राम प्रतियोगिता का हुआ आरंभ

तहसील मार्टिनगंज के अंतर्गत कृषक इंटर कॉलेज मार्टिनगंज के मैदान पर आज 6 दिवसीय मार्टिनगंज क्रिकेट महासंग्राम प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख ठेकमा भूपेंद्र सिंह मुन्ना ने फीता काट करके खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और खुद खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन में बल्लेबाजी और गेंदबाजी की उद्घाटन मैच में आलोक 11 और सर्वोदय महाविद्यालय के बीच में आठ ओवरों का मैच रखा गया जिसमें टॉस जीतकर के आलोक 11 ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सर्वोदय महाविद्यालय की टीम ने 8 ओवर में पांच विकेट पर 95 रन बनाया जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आलोक 11 टीम ने 5 ओवर 2 गेंद पर दो विकेट नुकसान पर 98 रन बनाकर मैच जीत कर अपने नाम कर लिया इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए वाराणसी के दीपक पटेल को मैन ऑफ द मैच का 4200 नगद एवं ट्रॉफी देकर के पूर्व प्रधान अनुपम सिंह लक्की एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह मोनू ने सम्मानित किया इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह मोनू आलोक राजभर विपेंद्र सिंह रानू ऋषि सिंह ने अहम भूमिका निभाते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए चौक्के और छक्के पर पुरस्कार देकर के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते रहे।

संवाददाता मार्टिनगंज आजमगढ़

Ajay Yadav
Author: Ajay Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »