Satyavan Samachar

मां को मारकर लाश सूटकेस में रखकर हरियाणा से पहुंचा प्रयागराज,संगम में बहाने जा रहा था पुलिस ने पकड़ा

प्रयागराज।क्या कोई बेटा अपनी मां की हत्या इसलिए सिर्फ इसलिए कर देगा कि उसने बेटे के मांगने पर 5 हज़ार रुपये नहीं दिए।ये बात किसी के गले नही उतरेगी,लेकिन ये सच है। घटना का खुलासा तब हुआ जब हत्यारा बेटा अपनी मां की लाश को सूटकेस में रखकर प्रयागराज संगम में बहाने आया। हरियाणा से अपनी मां की लाश को सूटकेस में भरकर पहले गाजियाबाद आया फिर प्रयागराज पहुंचा।संगम में आधी रात को लाश प्रवाहित करने के लिए इधर उधर घूम रहा था।इस दौरान गश्त कर रही पुलिस ने उससे पूछताछ की और सूट केस की तलाशी ली। सूटकेस खोलते ही पुलिस दंग रह गई और पूरी वारदात की पोल खुल गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

मां के साथ गया था बहन के ससुराल

पुलिस की पकड़ में आया हत्यारा 20 वर्षीय हिमांशु बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है।हिमांशु मां प्रतिमा देवी के साथ बहन के घर हरियाणा के हिसार गया था। 13 दिसम्बर को हिमांशु ने अपनी मां से 5 हजार रुपये मांगे। मां ने पैसे देने से इनकार किया तो गला दबा कर हत्या कर दी और लाश को एक सूटकेस में रखकर ट्रेन से पहले गाजियाबाद आया। फिर दूसरी ट्रेन पकड़कर प्रयागराज आ गया। आधी रात को हिमांशु सूटकेस लेकर संगम पहुंचा। यहां संगम में वो लाश को प्रवाहित करना चाहता था,लेकिन पुलिस चेकिंग के चलते वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका।

सूटकेस के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था आरोपी

पुलिस ने बताया कि प्रयागराज संगम के पास युवक सूटकेस के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। पुलिस ने युवक को रोककर पूछताछ की जिस पर उसने बताया कि वह सूटकेस समेत मां के शव को प्रयागराज के संगम में प्रवाहित करना चाहता था,जिससे किसी को यह पता ना चल सके कि उसने मां की हत्या की है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

डीसीपी सिटी दीपक भूकर ने घटना को लेकर जानकारी दी है कि पुलिस गश्त के दौरान आरोपी युवक पकड़ा गया है। पकड़े जाने के बाद हिमांशु ने पुलिस को पूरी घटना सिलसिलेवार बताई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम से जांच कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी युवक से वारदात के बारे में और पूछताछ की जा रही है।

सुधिर सिंह राजपूत औरैया:

Ajay Yadav
Author: Ajay Yadav

Read More

कलशयात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ।

कलशयात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ   हरपुर-बुदहट         कलशयात्रा के साथ सहजनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर में रविवार

Read More »

दबंगो के आगे गीडा पुलिस नत्मस्तक-दो हप्ता बीतने के बाद भी नही हुई कार्यवाही।

दबंगो के आगे गीडा पुलिस नत्मस्तक-दो हप्ता बीतने के बाद भी नही हुई कार्यवाही कुछ दिनों पूर्व गूलर का पूरा पेड़ काटने पर हुआ था

Read More »

होटल–स्पा की आड़ में बेखौफ गोरखधंधा नोटिस के बाद भी संचालन को लेकर पुलिस पर सवाल।

गीडा के सेक्टर 22 में होटल–स्पा की आड़ में बेखौफ गोरखधंधा नोटिस के बाद भी संचालन को लेकर पुलिस पर सवाल गीडा थाना क्षेत्र में

Read More »

सहजनवां तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओं का बढ़ता आतंक, प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम।

सहजनवां तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओं का बढ़ता आतंक, प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम तहसील क्षेत्र के बड़गहन,बरहुआ,बरवार सदर तहसील के जमुआड मे हो रहा

Read More »