Satyavan Samachar

सड़क सुरक्षा अभियान

दिनांक 08.11.2022 को पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम के निर्देशन मे यातायात माह नवम्बर अभियान के क्रम में सड़क सुरक्षा की गोष्ठी .एस. भदौरिया ई.का. फफूंद रोड औरैया में आयोजित की गयी। इस अवसर पर ‘‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा‘‘ विषय पर गोष्ठी में सड़क सुरक्षा नियमों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री प्रदीप कुमार यातायात निरीक्षक श्री रवि श्रीवास्तव ( T.I Auraiya) तथा यातायात विभाग से अन्य सहकर्मी मौजूद रहे।
क्षेत्राधिकारी यातायात श्री प्रदीप कुमार द्वारा बताया गया कि देश एवं प्रदेश में प्रति वर्ष हो रहे सड़क दुर्घटना सहित होने वाली मौतें एवं घायलों की संख्या पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि दो पहिया वाहन चलाने के लिए हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाने के लिए सीट बेल्ट जरुर लगाएं। तथा गोल्डन ऑवर के महत्व पर बताते हुए कहा कि अगर सिर पर चोट लगी हुई है तो दूर भागने के बजाए किसी नजदीक के चिकित्सालय पर ले जाएं।
कार्यक्रम में प्रमुख बिंदुओं पर छात्रों को जागरूक किया।
1-इसमें वाहन रजिस्ट्रेशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन का बीमा नहीं होने के फायदे व नुकसान बताए ।
2-दोपहिया वाहन चलाते वक्त क्या- क्या दस्तावेज हमारे पास होने चाहिए।
3-दोपहिया वाहन चलाने के लिए व लाइसेंस बनवाने की उम्र आदि बताई गई।
4-आकास्मिक सेवाएं तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए डायल हंड्रेड, घायल को प्राथमिक उपचार दिलाने के लिए 108, चाइल्ड हेल्प लाइन व महिला हेल्पलाइन से भी अवगत कराया।
5-बच्चों से अपील की गई कि परिवार के सदस्यों को यातायात जन जागरूकता अभियान के तहत टू व्हीलर पर हेलमेट लगाकर चलने फोर व्हीलर में सीट बेल्ट बांधकर चलने वाहन चलाते समय उचित दस्तावेज रखने के लिये करे प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य,उप -प्रधानाचार्य समेत समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »

कलशयात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ।

कलशयात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ   हरपुर-बुदहट         कलशयात्रा के साथ सहजनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर में रविवार

Read More »