Satyavan Samachar

वाराणसी। काशी में दुर्गा पूजा में इस बार अयोध्या राम मंदिर की झलक दिखेगी।

 शिवपुर मिनी स्टेडियम में राम मंदिर का माडल बन रहा है। दुर्गापूजा समिति जोर-शोर से इसकी तैयारी में जुटा है। नवरात्र की षष्ठी तिथि के बाद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यहां काशीवासियों को रामलला के भी दर्शन होंगे। उम्मीद जताई जा रही कि राम मंदिर की झलक पानें के लिए लोगों की भीड़ उमड़ेगी।

मिनी स्टेडियम शिवपुर दुर्गा पूजा समिति के संगठन मंत्री रोहित केशरी नें बताया कि पंडाल को बनानें में दो हजार बांस लगाए गए हैं। पंडाल की ऊंचाई लगभग 65 फीट है। वहीं जो प्रतिमा स्थापित होगी वह मुकुट लगनें के बाद 14 फीट ऊंची होगी। षष्ठी तिथि के बाद प्रतिमा स्थापित होगी। सप्तमी से दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हो जाएगा, जो दशमी तक चलेगा। बताया कि मेला भी खास होगा। जापानी, चाइनीज झूले के साथ ही इस बार बच्चों के लिए भी बढ़ाया गया है। दो लाख भक्त यहां रोज आते हैं।

समिति के कार्यकर्ता विवेक कुमार जायसवाल नें बताया कि पिछले 43 साल से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार अयोध्या के रामलला मंदिर का माडल बनाया जा रहा है। भक्त मां दुर्गा के साथ ही रामलला के भी दर्शन करेंगे। यहां पर अक्षरधाम, सोमनाथ मंदिर, संसद भवन के माडल पहले भी बन चुके हैं।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »