Satyavan Samachar

अन्त्योदय कार्ड धारकों को 18 रू. की दर से मिलेगी 03 किलो चीनी

*अन्त्योदय कार्ड धारकों को 18 रू. की दर से मिलेगी 03 किलो चीनी*

उo प्रo के सभी जिलाे में 12 सितम्बर से प्रारम्भ है खाद्यान्न का वितरण 

जनपद के समस्त अन्त्योदय अन्न योजना तथा पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों को माह सितम्बर 2023 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत नियमित वितरण का कार्य 12 सितम्बर से प्रारम्भ हो गया है, वितरण कार्य 23 सितम्बर तक होगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अन्त्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों को प्रति राशन कार्ड 35 कि.ग्रा. खाद्यान्न (21 कि.ग्रा. चावल 14 कि.ग्रा. गेहूॅ) तथा पात्र गृहस्थी योजना कार्डधारकों को प्रति यूनिट 05 कि.ग्रा. खाद्यान्न (03 कि.ग्रा. चावल तथा 02 कि.ग्रा. गेहूॅ) का वितरण किया जायेगा। अन्त्योदय अन्न योजना के कार्डधारकों को प्रति राशनकार्ड 03 कि.ग्रा. चीनी का वितरण भी रू. 18 प्रति किलो की दर से किया जायेगा।

डीएसओ ने बताया कि उक्त दोनों योजना के कार्डधारकों को गेहूॅ का वितरण 02 रूपये प्रति किलो तथा चावल 03 रूपये प्रति किलो की दर से किया जायेगा। वितरण कार्य ई-पॉस मशीन के द्वारा आधार प्रमाणीकरण प्रक्रिया के द्वारा होगा, जिन लाभार्थियों का अंगूठा अपरिहार्य कारणों से ई-पॉस मशीन पर नहीं लगेगा (आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी) उन्हें 23 सितम्बर को मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के आधार पर वितरण किया जायेगा। अंगूठा लगाने के बाद तत्समय खाद्यान्न प्राप्त कर लें, यदि किसी कोटेदार द्वारा किसी कार्डधारक को राशन नहीं दिया जाता है तो वह इसकी सूचना क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक/पूर्ति निरीक्षक को अवश्य दें।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »