Satyavan Samachar

सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अखिलेश यादव को कहा वे सपने में यूपी जीत रहे हैं राहुल गांधी को दे डाली नसीहत

आजमगढ़/वाराणसी। आजमगढ़ से सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ शनिवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा- राहुल गाधी चर्चा में हिस्सा लें। उन्होंने किसी धर्म या बिरादरी के बारे में कुछ कह दिया था तो उन्हें माफी मांग लेनी चाहिए थी। इतने कोर्ट के चक्कर लगाने का कोई मतलब नहीं होता। अभी भी हम कह रहे हैं कि वो सदन में आते हैं तो वहां आकर माफी मांग लें। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।
सांसद दिनेश लाल यादव ने ज्ञानवापी सर्वे पर भी बयान दिया। ज्ञानवापी पर सीएम योगी के बयान पर उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि अगर आरोप लगाया है तो सच की जांच होनी चाहिए। जो ढ़ाचा पहले था वो अब नहीं है। उसे किसी ने बलपूर्वक तोड़ दिया है। उसी की जांच सर्वे की टीम कर रही है। जांच से सच सामने आएगा, उससे किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
अखिलेश यादव पर बोले कि वो सपने में यूपी की 80 सीट जीतने का सपना देख रहे हैं। वो ट्विटर पर जीतते हैं, जमीन पर जीतने के लिए जमीन पर काम करना पड़ता है।

Satyavan Samachar

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »