Satyavan Samachar

आज की ताजा खबर………………………………….

➡लखनऊ- सीएम योगी ने मुजफ्फरनगर हादसे का लिया संज्ञान, मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना, अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश

 

➡कानपुर देहात- युवक की सनसनीखेज हत्या का हुआ खुलासा, युवक की मौत को पुलिस ने बताया था आत्महत्या , जांच में गला रेतकर युवक की निर्मम हत्या साबित हुई, भारत समाचार की खबर पर हरकत में आई पुलिस, पोस्टमॉर्टम,जांच से साफ हुआ गला रेतकर हत्या हुई, मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी चंद बाबू गिरफ्तार, भोगनीपुर थाना क्षेत्र के अमरौधा कस्बे का मामला

 

➡कानपुर- बिल्हौर थाना क्षेत्र के एक होटल में पुलिस की रेड, कन्नौज में हुई लूट की घटना मामले से छापेमारी, संदिग्धों की तलाश में पुलिस ने की छापेमारी, होटल में लोकेशन मिलने पर हुई छापेमारी, कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, कन्नौज की SOG और पुलिस ने की छापेमारी

 

➡आगरा- आगरा में इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को किया गया लाइन हाजिर, चौकी इंचार्ज रवींद्र कुमार को किया गया सस्पेंड, CP दीपक कुमार ने लिया संज्ञान, सख्त कार्रवाई, युवक को चौकी में दी गई थी थर्ड डिग्री, युवक के पैरों में थी चोटें,अंगूठे का नाखून उखड़ा, पिटाई के बाद युवक का शांति भंग में चालान किया, माफी मांगता रहा था युवक,पीटती रही पुलिस, ACP छत्ता को सौंपी गई पूरे मामले की जांच, छत्ता थाना क्षेत्र के जीवनी मंडी का मामला

 

➡कन्नौज- व्यक्ति द्वारा किए गए ऑपरेशन मामले में डीएम सख्त, DM आशुतोष मोहन ने जांच के लिए बनाई संयुक्त टीम, सीएमओ, सीओ और एसडीएम की टीम ने शुरू की जांच, 100 शैय्या अस्पताल में बाहरी व्यक्ति कर रहा था ऑपरेशन, मामले का वीडियो बना स्टाफ नर्स ने किया था वायरल, मुख्य चिकित्साधीक्षक की भूमिका भी मामले में संदिग्ध, 2 दिन पहले CMO की गठित टीम ने भी की थी जांच, लगातार जांच के बाद भी अबतक कोई कार्रवाई नहीं 

 

➡संभल- रास्ते के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, दोनों पक्षों में चले लात घूंसे और ईट पत्थर, दबंग दौड़ा-दौड़ा कर पीड़ित पर पत्थर फेंकते दिखे, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जुनावई थाना क्षेत्र के गांव धनीपुर का है वीडियो

 

➡बिजनौर- पुलिस ने किसान राहुल की हत्या का किया खुलासा, सगे भाई दुष्यंत ने राहुल की सुपारी देकर कराई हत्या, जमीन विवाद में सगे भाई को मौत के घाट उतारा, चेकिंग के दौरान 2 बदमाश अमजद,विनीत गिरफ्तार, दोनों बदमाशों ने राहुल की हत्या की बात काबुली, बदमाशों से नगीना क्षेत्र कालाखेड़ी में हुई मुठभेड़, थाना स्योहारा के गांव हल्दुआ माफी में हुई थी हत्या

 

➡शाहजहांपुर- गाय के प्यार से जुड़ी अटूट घटना आई सामने, गाय की शव यात्रा बैंड बजे,ढोल नगाड़ों के साथ निकली, गौ माता का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, 18 साल से परिवार के साथ रह रही थी गौ माता, थाना जैतीपुर क्षेत्र के करकौर गांव का मामला

 

➡आजमगढ़ – आजमगढ़ की बेटी आकांक्षा सिंह ने बढ़ाया मान , आकांक्षा का नेवी में सबलेफ्टिनेंट पद पर चयन , गांव पहुंचने पर आकांक्षा का लोगों ने किया स्वागत , मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के डग़रहा की हैं आकांक्षा, SRM एयरोस्पेस कॉलेज चेन्नई से की है पढ़ाई

 

➡औरैया- औरैया में अमीन की मनमानी का सनसनीखेज मामला, किसान की लोन रिकवरी की RC पूरे गांव में चिपकाई, किसान को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप, नियमानुसार नोटिस केवल खेत पर चस्पा करना था, अमीन ने गांव में पर्चे लगाकर किसान की बदनामी कराई, देनदारी वसूली के नाम पर नियमों को ताक पर रखा

 

➡आगरा – 100 साल पुराने मेले में परंपराओं से खिलवाड़, आस्था की जगह मेले में परोसी गई फूहड़ता, मेले में मंच लगाकर हुआ अश्लील डांस, जखैया बाबा के मेले में आस्था से खिलवाड़, बच्चों के मुंडन संस्कार प्रथा को लेकर लगता है मेला, अश्लील डांस पर स्थानीय पार्षद ने जताया विरोध, मेले की परंपराओं से खिलवाड़ का आरोप, बार-बालाओं के अश्लील डांस का वीडियो वायरल, थाना एत्मादपुर के शाहदरा क्षेत्र का मामला 

 

➡हापुड़- बंदरों के झुंड ने युवक पर हमला बोला, बंदरों के हमले से लोगों ने युवक को बचाया, बंदरों के हमले की घटना से लोगों में दहशत, बंदरों के हमले की घटना सीसीटीवी में कैद , पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का मामला

 

➡हापुड़- निजी अस्पताल में गर्भवती महिला की हुई मौत , परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप , गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा , हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र का है मामला

 

➡हापुड़- हापुड़ में तेंदुए की दहशत खत्म, तेंदुए को वन विभाग ने सफलतापूर्वक पकड़ा, तेंदुए की मौजूदगी से गांव वाले सहमे हुए थे, सूचना मिलते ही टीम ने खेत में जाल बिछाया, तेंदुआ जाल में फंसा, गांव में अफरा-तफरी मच गई, विशेषज्ञों की टीम करीब 1 घंटे के तेंदुए को बेहोश किया, रेस्क्यू सफल, तेंदुए को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, तेंदुए को जल्द ही वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ा जाएगा, एक घंटे के रेस्क्यू से गांव में शांति, दहशत खत्म

 

➡प्रतापगढ़- एसपी दीपक भूकर का ऑपरेशन प्रहार जारी, 18.43 ग्राम एमडी के साथ 2 तस्कर अरेस्ट, रानीगंज के रहने वाले है तस्कर अनीश,असलम, पुलिस,स्पेशल टीम ने लाखों का माल पकड़ा, रानीगंज थाना के भागीपुर गांव से किया अरेस्ट

 

➡झांसी- सिद्धेश्वर नगर ITI के पास दिल दहला देने वाली घटना, एक शख्स ने स्ट्रीट डॉग को रस्सी के बांधकर पीटा, स्ट्रीट डॉग के गले में रस्सी बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, स्ट्रीट डॉग की पूंछ पकड़कर जमीन पर पटकता रहा, स्ट्रीट डॉग को मृत समझकर कचरा घर में फेंक दिया, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, FIR दर्ज, पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया, सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है मामला

 

➡झांसी- 3 दुकानों में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, दोना पत्तल, नमकीन की दुकान में लगी आग, तीनों दुकानों का लाखों का माल जलकर खाक, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, झांसी के सुभाष नगर इलाके का है मामला

 

➡चंदौली- चंदौली में सपा का कंबल वितरण कार्यक्रम, करीब 2000 गरीब महिलाएं को कंबल वितरण, सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश पहुंचाया गया, चहनिया-सकलडीहा ब्लॉक में हुआ कार्यक्रम

 

➡मुजफ्फरनगर- मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, सड़क हादसे में पति-पत्नी,बेटी की मौत, हादसे में बाइक सवार बेटा भी घायल, ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से घुसी बाइक, जड़ौदा के निवासी है बाइक सवार 3 मृतक, पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा, मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे, नई मंडी थाने के NH 58 पर हुआ हादसा

 

➡मुजफ्फरनगर- मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से 25 हजार का इनामी परवेज घायल, खतौली, सिविल लाइन से परवेज चल रहा है वांछित, बदमाश पर लूट, चोरी व चेन स्नेचिंग के दर्जनों केस, बदमाश से तमंचा,कारतूस और एक बाइक भी मिली, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सघावली कट पर मुठभेड़

 

➡बुलंदशहर- बुलंदशहर में मासूम बच्ची से दरिंदगी की हदें पार, 2 दिन पहले 6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, पोस्टमॉर्टम में सामने आई दिल दहलाने वाली सच्चाई, बच्ची की गर्दन तोड़कर की गई हत्या,क्रूरता की इंतेहा, बच्ची के संवेदनशील अंगों पर गंभीर चोटें आई, वैजाइनल पार्ट्स में गहरा जख्म,शरीर पर नीले निशान, मुंह,ठोड़ी, कमर और बाएं गाल पर चोट के गहरे निशान, बच्ची के चीखने पर दरिंदों ने कसकर मुंह दबाया, बच्ची के साथ वहशीपन देखकर डॉक्टरों का गुस्सा भड़का, एक महिला और 2 पुरुष डॉक्टरों ने पोस्मॉर्टम किया, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, लोगों में भारी आक्रोश

 

➡ग्रेटर नोएडा – लिव इन में रह रहे विदेशी नागरिक की हत्या , विदेशी नागरिक की चाकू मारकर हत्या की गई, साउथ कोरिया का रहने वाला है मृतक डक ही युह, महिला मित्र लुंजेना पामाई के साथ लिव इन में रहते थे , मणिपुर की रहने वाली है आरोपी महिला की गिरफ्तारी, सेक्टर 150 के ATS पायस हाइड सोसाइटी का मामला। 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »