Satyavan Samachar

आजमगढ़ पुलिस द्वारा खोए हुए कुल 221 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 59 लाख रू0 ) किया गया बरामद!

आजमगढ़ पुलिस द्वारा खोए हुए कुल 221 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 59 लाख रू0 ) किया गया बरामद; वर्ष 2024 से अब तक कुल 2804 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 07 करोड़ रूपये) बरामद कर स्वामियों को किये जा चुके है सुपुर्द।

अवगत कराना है कि डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में जनपद आजमगढ़ में नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है, जिन्हे बरामद करने हेतु सीसीटीएनएस प्रभारी जनपद आजमगढ़ को निर्देशित किया गया था।
➡ जनपद में माह फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सी0ई0आई0आर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है।
➡ माह दिसम्बर 2025 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में खोए हुए कुल 221 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 59 लाख रूपये) को सी0ई0आई0आर0 पोर्टल के माध्यम से बरामद किया गया हैं ।
➡ आज दिनांक- 01.01.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में बरामद एण्ड्रायड मोबाइल फोन को प्रत्येक स्वामियों को सुपुर्द किया गया हैं।
➡ वर्ष 2025 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा कुल 1553 एण्ड्रायड मोबाइल फोन को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।
➡इस तरह विगत 23 माह में कुल 2804 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 07 करोड़ रूपये) को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »