Satyavan Samachar

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित मैकेनिक को गोली मारने के तीन आरोपित गिरफ्तार।

हरपुर बुदहट, जनपद-गोरखपुर

 

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित मैकेनिक को गोली मारने के तीन आरोपित गिरफ्तार

 

हरपुर-बुदहट : मैकेनिक को गोली मारने के तीन आरोपितों को हरपुर-बुदहट पुलिस ने मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। संतकबीरनगर जिले के रहने वाले आरोपितों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल राइफल बरामद हुई। निजी अस्पताल में भर्ती दुकानदार की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) ज्ञानेंद्र ने बताया कि गोरेडीह में रहने वाले कूकर मैकेनिक बजरंगी की कटसहरा चौराहे पर दुकान है। रविवार की शाम वह दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि कार से पहुंचे चार युवकों ने उन्हें लक्ष्य करके राइफल से गोली चला दी जो उनके हाथ में लग गई। इस मामले में बजरंगी के बेटे ने तीन नामजद व एक अज्ञात पर हत्या की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार की सुबह हरपुर-बुदहट थानेदार विवेक मिश्रा ने संतकबीरनगर के महुली स्थित काली जगदीशपुर में रहने वाले आनंद सहाय, राकेश कुमार व जमुनी कला में रहने वाले शत्रुध्न सिंह को देवरिया चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार

Ajay Yadav
Author: Ajay Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »