Satyavan Samachar

मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुकदमा दर्ज

आजमगढ़: जनपद के कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरासटोला क्षेत्र से 33 वर्षीय निशार अहमद को 210 किलोग्राम ज्वलनशील/विस्फोटक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। इस पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये है।

18 अक्टूबर को शाम 6:10 बजे, पुलिस टीम ने निशार अहमद, पुत्र सद्दन अहमद, निवासी मुहल्ला फरासटोला, एलवल, को हिरासत में लिया। उसके कब्जे से 210 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया। अभियुक्त के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 540/2025, धारा 9(बी)/1(बी) विस्फोटक अधिनियम और 287/288 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय, निरीक्षक रफी आलम, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दल प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक सूरज चौधरी, कुलदीप कुमार, महेन्द्र कुमार, और कांस्टेबल विनय प्रसाद, सुमित कुमार, अभिषेक सरोज, विवेक शाह, सतेन्द्र पाठक, व विवेक शर्मा शामिल थे।
Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »