Satyavan Samachar

एडल्ट कफ सिरप पीने से मासूम की मौत, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता.

एडल्ट कफ सिरप पीने से मासूम की मौत, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता बिधूना, औरैया। जनपद में एडल्ट कफ सिरप पीने से एक मासूम बच्चे की

Read More »

चाकू से जानलेवा हमला कर घायल करने वाले युवक के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज।

चाकू से जानलेवा हमला कर घायल करने वाले युवक के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज

    हरपुर-बुदहट

         थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटाई टिकर निवासी कृष्ण कुमार पुत्र स्व मिठाई लाल बेल्दार की तहरीर पर पुलिस ने राजनाथ गौड़ पुत्र स्व बाबू लाल गौड़ के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 118(1), 351(2), 3(1)द, 3(1)घ के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

     थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटाई टिकर निवासी कृष्ण कुमार पुत्र स्व मिठाई लाल बेल्दार ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 5 सितंबर को हमने तालाब से धान के खेत में पानी चलाया था, तालाब से पानी चलाने की खुन्नस को लेकर बीते 12 सितंबर को शाम पांच बजे के करीब जब हम अपने खेत की तरफ जा रहे थे तो गांव के ही राजनाथ गौड़ पुत्र बाबू लाल गौड़ मुझे रोक लिया और जेब से चाकू निकाल कर मेरे पेट में घोंप दिया, जिससे मैं लहुलुहान हो कर जमीन पर बेहोश हो कर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंचे स्वजनों ने मुझे अस्पताल ले गए, जहां इलाज चल रहा है।

     इस संदर्भ में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि कृष्ण कुमार की तहरीर पर राजनाथ गौड़ के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार गोरखपुर 

Ajay Yadav
Author: Ajay Yadav

Read More

एडल्ट कफ सिरप पीने से मासूम की मौत, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता.

एडल्ट कफ सिरप पीने से मासूम की मौत, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता बिधूना, औरैया। जनपद में एडल्ट कफ सिरप पीने से एक मासूम बच्चे की

Read More »

शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी हिरासत में।

थाना अतरौलिया दिनांक- 11.12.2025 शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी हिरासत में पूर्व की घटना- दिनांक 03.04.2025 को वादी मुकदमा द्वारा थाना

Read More »